फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cancelled train Enquiry for 3 months this winter season

इस वजह 3 महीने के लिए रद्द होंगी 20 फीसदी ट्रेनें, सफर में होगी देरी

Mon, 26 Nov 2018 04:57 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Nov 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
cancelled train Enquiry for 3 months this winter season

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। अभी कोहरा पड़ना शुरू नहीं हुआ है, लेकिन रेल यात्रियों को इससे होने वाली परेशानी के लिए फिर से तैयार हो जाना चाहिए। भारतीय रेलवे अगले तीन महीने के लिए उन जोन में करीब 20 फीसदी ट्रेनों को रद्द करने जा रहा है, जहां पर कोहरे मार सर्वाधिक पड़ती है। 

विज्ञापन


ट्रेनों की चाल भी होगी धीमी

अगले 2 से 3 महीने यानि सर्दियों में अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो ट्रेन की चाल बहुत ही धीमी रहेगी। ऐसे में यात्रियों पर ठंड के अलावा कोहरे की मार भी झेलनी पड़ेगी। हो सकता है कि आपकी ट्रेन घंटों देरी से चले या फिर रद्द ही हो जाए। साथ ही कोहरे से सामना होने पर लोको पायलट्स को ट्रेन की रफ्तार 15 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे के बीच रखने के लिये कहा गया है।
विज्ञापन


रेलवे के एक्शन प्लान में सावधानियों पर जोर

सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्रालय ने कोहरे से निपटने के लिए एक्शन प्लान तो तैयार किया है लेकिन इस प्लान में कोई उपाय नहीं, बल्कि सावधानियों पर जोर है। कोहरे से निपटने के लिए ये कदम उठाना रेलवे की मजबूरी है, क्योंकि अब तक रेलवे इससे निपटने कोई पुख्ता आधुनिक तरीका नही ढूंढ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में होती हैं ज्यादा दुर्घटनाएं

हर साल सर्दियों के दिनों में कोहरे के कारण उत्तर भारत में सर्वाधिक रेल दुर्घटनाएं होती हैं। ट्रेन का सफर यात्रियों के लिए सुरक्षित रहे, इस बात पर रेलवे का फोकस रहता है। इसलिए सभी जोन को निर्देश दिया गया है कि आगामी महीनों में ट्रेन की रफ्तार को नियंत्रित करके चलाया जाए। रेलवे ने ट्रेन प्रोटेक्शन वार्निंग सिस्टम और एन्टी कोलिजन डिवाइस का ट्रायल किया है लेकिन खास सफलता नहीं मिलीI पिछले साल से फॉग सेफ डिवाइस का इस्तेमाल किया जा रहा है और इस बार करीब 7 हजार फॉग डिवाइस लगाए जाएंगे। कोहरे में काम करने के लिए स्टाफ की ट्रेनिंग भी हो रही हैI 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed