फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   2.7% of Rs 2,000 banknotes still in circulation; here's how you can deposit or exchange

2000 Notes: 2000 रुपये के 97.26% नोट बैंकिंग सिस्टम में लौटे, क्या बचे नोटों को खाते में जमा किया जा सकता है?

Fri, 01 Dec 2023 01:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Dec 2023 01:31 PM IST
सार

2000 Notes: भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार जिस दिन 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया गया यानी 19 मई 2023 को चलन में 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट मौजूद थे। वहीं 30 नवंबर के दिन बाजार में करीब 9,760 करोड़ रुपये के नोट शेष रह गए।

विज्ञापन
2.7% of Rs 2,000 banknotes still in circulation; here's how you can deposit or exchange
2000 के नोट से जुड़े सवालों के जवाब - फोटो : amarujala.com

विस्तार

2000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की आखिरी तिथि के दो महीने बाद बाजार में अब भी 2.7% नोट बचे हुए हैं। इसका मतलब है कि आरबीआई की ओर से 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने की आखिरी तारीख अक्तूबर 7 (शनिवार) थी।

विज्ञापन

19 मई 2023 को केंद्रीय बैंक ने लिया था 2000 के नोट वापस लेने का फैसला

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार जिस दिन 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने का फैसला लिया गया यानी 19 मई 2023 को चलन में 3.56 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट मौजूद थे। वहीं 30 नवंबर के दिन बाजार में करीब 9,760 करोड़ रुपये के नोट शेष रह गए।

विज्ञापन

आरबीआई के 19 इश्यू कार्यालय से बदल सकते हैं 2000 के नोट

बता दें कि 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद भी आरबीआई के 19 इश्यू कार्यालय से बदला या अपने खाते में जमा किया जा सकता है। एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदलवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट के जरिए भी आरबीआई को भेज सकते हैं 2000 के नोट

आरबीआई के ये इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बंगलूरू, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम हैं। आम लोग 2000 रुपये के नोट इंडिया पोस्ट के जरिए भी आरबीआई के इश्यू कार्यालय को भेजकर अपने खाते में जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed