फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   170 crore rupees to be spen in delhi assembly election

दिल्ली विधासभा चुनावः 170 करोड़ रुपये केवल विज्ञापनों पर खर्च होने का अनुमान

Thu, 09 Jan 2020 05:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 09 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
170 crore rupees to be spen in delhi assembly election
आप कांग्रेस बीजेपी - फोटो : सोशल मीडिया

आठ फरवरी को दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां केवल विज्ञापनों पर 170 करोड़ रुपये खर्च कर देंगी। इस खर्च में सोशल मीडिया पर किया जाने वाला खर्च शामिल भी है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इस चुनाव में मुख्य तौर पर मैदान में है। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रहेगा डिजिटल पर फोकस

विज्ञापन एजेंसियों के मुताबिक इस बार पार्टियों का सबसे ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर रहेगा। हालांकि पार्टियां प्रिंट और आउट ऑफ होम जैसे पारंपरिक प्रचार माध्यमों पर भी खर्च करेंगे। हालांकि आप और भाजपा बड़ी कंपनियों के बजाए कई छोटी कंपनियों के जरिए अपना प्रचार करेगी। इसके अलावा पार्टियों के प्रचार विभाग भी इस तरह के विज्ञापन खुद भी तैयार करेंगे। 

विज्ञापन

इन पर रहेगा फोकस

राजनीतिक विज्ञापनों के खर्च पर लगाम के कारण सभी दल इनडायरेक्ट तरीकों का इस्तेमाल करके ट्विटर, व्हाट्सएप समूह, फेसबुक ब्लॉग, टिकटॉक और अन्य माध्यमों पर विज्ञापन देंगे। कंपनियों का कहना है कि इस तरह के विज्ञापनों को आसानी से ट्रेक नहीं किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पेमेंट किसी कंपनी के बजाए एक व्यक्ति को जाता है, जो इनको पोस्ट या फिर ट्रेंड कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले के चुनावों में पार्टियां एक बड़ी विज्ञापन कंपनी को नियुक्त करती थीं, जो उनके सभी प्रचार माध्यमों के लिए विज्ञापन तैयार करती थी। लेकिन अब कम्यूनिकेशन चैनल्स का दायरा बढ़ने के कारण कई कंपनियों की सेवाएं ली जाएंगी। 

आप ने खर्च किए चार साल में 78 करोड़ रुपये 

आम आदमी पार्टी ने पिछले चार साल में केवल विज्ञापनों पर 78 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं पिछली तिमाही में अकेले फेसबुक पर दिल्ली के राजनीतिक दलों ने 74.88 लाख रुपये खर्च किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed