{"_id":"6990ffd0e5d688e9ab04fc93","slug":"15-leading-tech-companies-from-10-countries-have-joined-forces-to-provide-reliable-technology-globally-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
TTA: 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने मिलाया हाथ, वैश्विक स्तर पर मुहैया कराएंगे भरोसेमंद तकनीक
Sun, 15 Feb 2026 04:36 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 15 Feb 2026 04:36 AM IST
सार
TTA: दुनिया के 10 देशों की 15 बड़ी टेक कंपनियों ने हाथ मिलाया है। इस पहल का मकसद पारदर्शिता, मजबूत सप्लाई चेन और सुरक्षित डिजिटल ढांचे के जरिये दुनिया में तकनीक पर भरोसा बढ़ाना है। इसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां शामिल हैं। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तकनीक को लेकर वैश्विक सीमाओं से परे भरोसा और उच्च मानक कायम करने के लिए 10 देशों की 15 दिग्गज टेक कंपनियों ने हाथ मिलाया है। अफ्रीका, एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की इन अग्रणी कंपनियों ने ट्रस्टेड टेक एलायंस (टीटीए) के गठन की घोषणा की है। समान सोच वाले वैश्विक टेक्नोलॉजी प्रदाताओं के इस समूह में भारत की ओर से जियो प्लेटफॉर्म शामिल है।
जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान टीटीए का ऐलान किया गया, जिसका उद्देश्य कनेक्टिविटी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक फैले टेक्नोलॉजी स्टैक के लिए भरोसेमंद और सत्यापित मानक विकसित करना है। इसके संस्थापक सदस्यों में अमेजन, वेब सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, एरिक्सन, नोकिया, एसएपी और एनटीटी समेत 15 कंपनियां शामिल हैं।
सुरक्षित ढांचे के लिए परस्पर सहयोग जरूरी
माइक्रोसॉफ्ट के वाइस चेयरमैनऔर प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ ने कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल में समान सोच वाली कंपनियों का साथ आना जरूरी है ताकि सीमाओं के पार तकनीक में भरोसा और उच्च मानक कायम रह सकें। एरिक्सन के सीईओ बोर्ये एकहोम ने कहा कि कोई एक कंपनी या देश अकेले सुरक्षित और भरोसेमंद डिजिटल ढांचा नहीं बना सकता, इसके लिए वैश्विक सहयोग अनिवार्य है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Emmanuel Macron: 17 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?
पांच प्रमुख सिद्धांतों पर काम करेगा टीटीए
टीटीए के तहत सदस्य कंपनियों ने पांच प्रमुख सिद्धांतों पर सहमति जताई है। इनमें पारदर्शी कॉरपोरेट गवर्नेंस और नैतिक आचरण, सुरक्षित विकास प्रक्रिया और स्वतंत्र मूल्यांकन, मजबूत सप्लाई चेन व सुरक्षा निगरानी शामिल है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन