फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   French President Macron to meet PM Modi on Feb 17 in Mumbai during India visit

Emmanuel Macron: 17 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

Sun, 15 Feb 2026 03:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Feb 2026 03:53 AM IST
सार

Emmanuel Macron: विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 16 फरवरी से भारत के दौरे पर आएंगे, जिसमें उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, एआई सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम शामिल है। मैक्रों का भारत का यह चौथा दौरा होगा। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
French President Macron to meet PM Modi on Feb 17 in Mumbai during India visit
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे। वह 17 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि मुलाकात के बाद पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति नई दिल्ली जाएंगे। वहां वे एआई इम्पैक्ट सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, मुंबई में दोनों नेताओं के बीच समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे और उसके बाद प्रेस ब्रीफिंग होगी।
विज्ञापन


गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होगा नवाचार एवं सांस्कृतिक वर्ष समारोह
होटल ताज महल पैलेस में इंडिया-फ्रांस नवाचार मंच आयोजित होगा। इसके बाद गेटवे ऑफ इंडिया पर भारत-फ्रांस नवाचार और सांस्कृतिक वर्ष समारोह होगा। इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों 16 से 19 फरवरी तक मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। नवाचार वर्ष 2026 पहल पूरे साल मनाई जाएगी। इसका उद्देश्य दोनों देशों में नवाचार, तकनीक, शोध और जन संपर्क को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर रहेगा फोकस
मंत्रालय ने बताया कि यह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों पर खास फोकस होगा।

द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और एआई सम्मेलन में शामिल होंगे मैक्रों
फ्रांस के दूतावास ने शुक्रवार को एक्स पर बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह नई दिल्ली और पेरिस के बीच बढ़ती साझेदारी का एक और अहम चरण है।

ये भी पढ़ें: एआई सम्मेलन में भारत ने पाकिस्तान को नहीं बुलाया, चीन और बांग्लादेश को दिया न्योता


मैक्रों का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब रक्षा, अंतरिक्ष, नागरिक परमाणु ऊर्जा, जलवायु कार्रवाई, शिक्षा और जन संपर्क में भारत और फ्रांस का सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

वैश्विक दक्षिण में पहले एआई सम्मेलन की मेजबानी कर रहा भारत
फ्रांसीसी दूतावास के अनुसार, मैक्रों का पहला भारत दौरा 2018 में भारत-फ्रांस संबंधों में नया अध्याय था। वहीं, आगामी इंडिया-एआई सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक होगा। यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला पहला वैश्विक एआई सम्मेलन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed