फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   12 states and UT raised Rs 26900 crore from the auction of government securities

RBI: सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी से 11 राज्य और UT ने जुटाए 26900 करोड़ रुपये; महाराष्ट्र को सबसे अधिक लाभ

Tue, 15 Jul 2025 07:44 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 15 Jul 2025 07:44 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 भारतीय राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों ने राज्य सरकार प्रतिभूतियों (एसजीएस) की नीलामी के नवीनतम दौर में कुल 26,900 करोड़ रुपये जुटाए। पंजाब ने सबसे अधिक 7.19 प्रतिशत का रिटर्न ऑफर किया।
 

विज्ञापन
12 states and UT raised Rs 26900 crore from the auction of government securities
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI

विस्तार

राज्य सरकार की प्रतिभूतियों (एसजीएस) की ताजा निलामी में देश के 11 भारतीय राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशों ने कुल 26,900 करोड़ रुपये जुटाए। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार सभी राज्यों ने नीलामी के लिए अधिसूचित पूरी राशि स्वीकार कर ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ISF: फ्लेक्सी स्टाफिंग से जुड़े 1.39 लाख नए कर्मचारी, FY25 में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि, ISF ने जारी किए आंकड़े

विज्ञापन

किस राज्य ने कितनी राशि जुटाई?

  • महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, इसने चार प्रतिभूतियों के जरिए 6,000 करोड़ रुपये जुटाए। राज्य ने 22 साल की अवधि पर 7.12 प्रतिशत, 23 साल की अवधि पर 7.13 प्रतिशत, 24 साल की अवधि पर 7.15 प्रतिशत और 25 साल की अवधि पर 7.16 प्रतिशत का यील्ड ऑफर किया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके बाद आंध्र प्रदेश ने 1,500 करोड़ रुपये और 2,100 करोड़ रुपये की दो प्रतिभूतियों के जरिए 3,600 करोड़ रुपये जुटाए।  राज्य ने  8 साल की अवधि पर 6.87 प्रतिशत और 9 वर्ष की अवधि पर 6.88 प्रतिशत का का यील्ड ऑफर किया। 
  • उत्तर प्रदेश ने एक प्रतिभूति के जरिए 8 वर्ष की अवधि के लिए 6.86 प्रतिशत की दर से 3,000 करोड़ रुपये जुटाए।
  •  पंजाब  ने 2,500 करोड़ रुपये जुटाए। राज्य ने 24 साल की अवधि के लिए अपनी सिक्योरिटी पर 7.19 प्रतिशत का सबसे ज्यादा रिटर्न भी दिया।
  • तेलंगाना ने तीन प्रतिभूतियों के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाए। इनमें से दो 1,000-1,000 करोड़ रुपये की थीं। पहली प्रतिभूति 32 साल के लिए 7.10 प्रतिशत की दर से और दूसरी 35 साल की अवधि के लिए 7.09 प्रतिशत की दर से। तीसरी प्रतिभूति 500 करोड़ रुपये की थी, जो राज्य ने 38 साल के लिए 7.09 प्रतिशत की दर से जुटाई।
  • पश्चिम बंगाल, गुजरात और बिहार ने 2,000-2,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां जुटाई। पश्चिम बंगाल ने 12 वर्षों की अवधि के लिए 7.07 प्रतिशत की प्रतिफल दर पर, गुजरात ने नौ वर्षों की अवधि के लिए 6.80 प्रतिशत की प्रतिफल दर पर और बिहार ने 10 वर्षों की अवधि के लिए 6.90 प्रतिशत की प्रतिफल दर पर प्रतिभूतियां जुटाई।
  • अन्य प्रतिभागियों में ओडिशा भी शामिल था, जिसने 1,000 करोड़ रुपये और 500 करोड़ रुपये की दो प्रतिभूतियों के जरिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाए। पहली बार 12 साल की अवधि के लिए 6.98 प्रतिशत और दूसरी बार तीन साल की अवधि के लिए 6.13 प्रतिशत की दर से।
  • तमिलनाडु ने 10 वर्ष की अवधि के लिए 6.82 प्रतिशत प्रतिफल वाली प्रतिभूति के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये जुटाए। 
  • गोवा ने 10 प्रतिशत अवधि के लिए 6.89 प्रतिशत प्रतिफल पर 100 करोड़ रुपये जुटाए।
  • जम्मू और कश्मीर ने 7.18% की दर पर 20 वर्षीय प्रतिभूति के माध्यम से 700 करोड़ रुपये जुटाए। 

 

पूंजीगत खर्च और राजकोषीय जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद 

यह यील्ड-आधारित नीलामी आरबीआई के नियमित कर्ज कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। इससे राज्यों को पूंजीगत खर्च और राजकोषीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली।आंकड़ों से पता चला कि विभिन्न अवधियों में निवेशकों की मांग मजबूत रही और सभी राज्यों ने बिना किसी अंडर-सब्सक्रिप्शन के अपने इच्छित राशि को जुटाने में सफल रहे। राज्यों के लिए यह नीलामियां बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण का एक प्रमुख तरिका है। जिससे वे केंद्रीय बैंक की व्यापक आर्थिक ढांचे के तहत राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed