फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   1.3 lakh new employees added through flexi staffing, 9.7 pc growth in FY25, ISF releases data

ISF: फ्लेक्सी स्टाफिंग से जुड़े 1.39 लाख नए कर्मचारी, FY25 में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि, ISF ने जारी किए आंकड़े

Tue, 15 Jul 2025 06:47 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 15 Jul 2025 06:47 PM IST
सार

भारतीय स्टाफिंग फेडरेशन की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद घरेलू फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग ने पिछले वित्त वर्ष में नए रोजगार में 9.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। उद्योग ने वित्त वर्ष 2025 में 1.39 लाख नए औपचारिक फ्लेक्सी श्रमिकों को जोड़ा। 

विज्ञापन
1.3 lakh new employees added through flexi staffing, 9.7 pc growth in FY25, ISF releases data
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

विस्तार

घरेलू फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग ने पिछले वित्त वर्ष में नए रोजगार में 9.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। भारतीय स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ethanol: ISMA ने इथेनॉल आयात पर प्रतिबंध जारी रखने की मांग की, घरेलू उद्योग और किसान हितों पर दिया जोर
विज्ञापन


फ्लेक्सी-स्टाफिंग क्या है?
फ्लेक्सी-स्टाफिंग एक ऐसी रोजगार व्यवस्था है, जिसमें कर्मचारियों को स्थायी नहीं बल्कि अस्थायी, अनुबंध या परियोजना आधारित आधार पर काम पर रखा जाता है। इसमें काम की अवधि, कार्य के घंटे, और अनुबंध की शर्तें लचीली होती हैं। भारत में फ्लेक्सी-स्टाफिंग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, खासकर आईटी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में। कंपनियां बिजनेस की अनिश्चितताओं से निपटने और लागत नियंत्रित रखने के लिए इस मॉडल को अपना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2025 में 1.39 लाख नए श्रमिकों को जोड़ा
आईएसएफ ने एक रिपोर्ट में कहा कि भू-राजनीतिक परिदृश्यों और व्यापार युद्धों के कारण वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में सतर्क बाजार धारणा के बावजूद, उद्योग ने 2024-25 में 1.39 लाख नए औपचारिक फ्लेक्सी श्रमिकों को जोड़ा। आईएसएफ सदस्यों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले कुल औपचारिक फ्लेक्सी कार्यबल की संख्या 18 लाख हो गई।


वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद उद्योग की स्थिति मजबूत
आईएसएफ के अध्यक्ष लोहित भाटिया ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, स्टाफिंग उद्योग औपचारिक रोजगार में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बना हुआ है। यह नौकरी चाहने वालों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है और व्यवसायों को परिचालन दक्षता बनाए रखने में सक्षम बना रहा है। 9.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि भारत में स्टाफिंग के माध्यम से औपचारिक कार्यबल की अंतर्निहित शक्ति और क्षमता का प्रमाण है। 

भारतीय स्टाफिंग फेडरेशन का गठन अस्थायी कर्मचारियों के लिए मान्यता प्राप्त रोजगार, कार्य विकल्प, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed