फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   1000 crores IPO going to bring this chemical company documents filed in SEBI

IPO News: ये केमिकल कंपनी लाने जा रही 1000 करोड़ का आईपीओ, सेबी में दाखिल किए दस्तावेज

Thu, 30 Dec 2021 04:12 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

Aether Industries IPO : केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सबमिट कर दिया है। इस आईपीओ से कंपनी की योजना 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की है।

विज्ञापन
1000 crores IPO going to bring this chemical company documents filed in SEBI
आईपीओ

विस्तार

केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर सबमिट कर दिया है। इस आईपीओ से कंपनी की योजना 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। 

विज्ञापन


रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीएचआरपी) के अनुसार, इस आईपीओ के तहत 757 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 2,751,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत की जाएगी। इसके साथ ही, कंपनी प्रिफरेंशियल ऑफर के जरिए इक्विटी शेयर जारी कर 131 करोड़ रुपये जुटाने पर भी विचार कर सकती है। 
विज्ञापन


बता दें कि एथर इंडस्ट्रीज की शुरुआत साल 2013 में एक आर एंड डी यूनिट के तौर पर की गई थी। इसके बाद साल 2017 में कंपनी ने कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया। एथर फार्मास्युटिकल, एग्रो केमिकल, मटेरियल साइंस, इलेक्ट्रॉनिक केमिकल, हाई परफॉर्मेंस फोटोग्राफी और तेल व गैस इंडस्ट्री सेगमेंट में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020 में 302 करोड़ रुपये से कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर 2021 में 450 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2021 में 75 प्रतिशत बढ़कर 71 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2011 में 40 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed