फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates

1st August Rule Change: कल से बदल जाएंगे वित्तीय जगत से जुड़े जरूरी नियम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Mon, 31 Jul 2023 11:41 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 31 Jul 2023 11:41 AM IST
सार

1st August Rule Change: जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। अगस्त महीने की शुरुआत होने के साथ ही वित्तीय जगत से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावे जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के भुगतान से संबंधित नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

विज्ञापन
Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
New Rules - फोटो : Istock

विस्तार

जुलाई महीने का आज आखिरी दिन है। अगस्त महीने की शुरुआत होने के साथ ही वित्तीय जगत से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। इन नियमों में आईटीआर रिटर्न के अलावे जीएसटी और क्रेडिट कार्ड के भुगतान से संबंधित नियम शामिल हैं। ऐसे में इनके बदलने से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। 1 अगस्त, 2023 से जीएसटी, भुगतान प्रणाली से जुड़े विभिन्न बदलाव प्रभाव में आएंगे साथ ही एलपीजी, पीएनजी और कमर्शियल गैस की कीमतों में भी बदलाव होने का अंदेशा है। आइए जानते हैं एक अगस्त से होने वाले प्रमुख बदलावों के बारे में। 

विज्ञापन

Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
How To Identify Fake GST Bill - फोटो : Istock

जीएसटी के नियमों में होगा बदलाव

सरकार की घोषणा के अनुसार एक अगस्त 2023 से 5 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देना पड़ेगा। ऐसे में जीएसटी के दायरे में आने वाले कारोबारियों के लिए यह जरूरी है कि वे संबंधित नियमों के बारे में विस्तार से जानकार इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस की तैयारी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

आयकर रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख

आयकर रिटर्न भरने की आज यानी 31 जुलाई आखिरी तारीख है, इसलिए एक अगस्त से आईटीआर भरने वाले लोगों को जुर्माने का भुगतान करना पड़ेगा। पांच लाख रुपये से अधिक की आय वाले लोग अगर आज रात 12 बजे तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो उन्हें कल से ऐसा करने केलिए एक से पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने आयकर रिटर्न भरने की तारीख बढ़ाने का कोई एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
बैंक हॉलिडे - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बैंकों में 14 दिन की छुट्टियां

अगस्त में रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत विभिन्न त्योहारों के कारण बैंक 14 दिन बैंक शाखाएं बद रहेंगी। इन छुट्टियो में छुट्टियों में शनिवार और रविवार को मिलने वाली साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि इन 14 दिनों की छुट्टियों के दौरान बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं काम करती रहेंगी।

Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े। - फोटो : सोशल मीडिया

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

अगस्त में एलपीजी के साथ-साथ वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में भी परिवर्तन होने की आशंका है।  तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को रसोई गैस की कीमत में बदलाव करती हैं। इसके अलावा पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है।

Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
पेट्रोल-डीजल की कीमतें - फोटो : Istock

पेट्रोल-डीजल की कीमत भी बदल सकते हैं

हर महीने की आखिरी तारीख को मध्यरात्रि में तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों की घोषणा करते हैं। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी एक अगस्त से बदलाव किया जा सकता है। बता दें कि पिछले साल 21 मई से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुईं हैं।

Rules Changes From 1st August 2023: ITR Return, GST, Credit Card, LPG, PNG and Commercial Gas Rates
क्रेडिट कार्ड - फोटो : iStock

क्रेडिट कार्ड के कैशबैक से जुड़े नियमों में होगा बदलाव

अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपकी जेब पर प्रतिकूल असर पड़ने वाला है। एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट से खरीदारी करने वाले लोगों को नए नियमों के मुताबिक 12 अगस्त से खरीदारी करने पर कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed