फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   1.2 trillion dollar infrastructure bill passed in America, huge amount will be spent in these areas

US Infrastructure Bill: अमेरिका में 1.2 ट्रिलियन डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर बिल पास, इन क्षेत्रों में खर्च की जाएगी बड़ी रकम

Sat, 06 Nov 2021 11:46 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 06 Nov 2021 11:46 AM IST
सार

अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़ी राशि वाले कांग्रेस में इस बिल के समर्थन में 228 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ 206 वोट पड़े। 13 रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स के साथ इस बिल का समर्थन किया।

विज्ञापन
1.2 trillion dollar infrastructure bill passed in America, huge amount will be spent in these areas
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी कांग्रेस ने 1.2 ट्रिलियन डॉलर के इंफ्रास्ट्रक्चर बिल का हरी झंडी दे दी है। इस बिल के पास होने को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए बड़ी जीत माना जा रहा है। 1.2 ट्रिलियन के परिवहन और ब्रॉडबैंड इंटरनेट अपग्रेड बिल के लिए कांग्रेस में वोटिंग की गई। इसमें इस बिल के समर्थन में 228 वोट पड़े, जबकि इसके खिलाफ 206 वोट पड़े। 13 रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स के साथ इस बिल का समर्थन किया।

विज्ञापन


अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ी राशि का बिल
सीनेट ने अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़ी राशि वाले इस बिल को पहले ही पारित कर दिया था। इस बिल के जरिए आने वाले पांच सालों में अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए 550 बिलियन डॉलर का फेडरल निवेश किया जाएगा। सड़कों, पुलों, बड़े सार्वजनिक परिवहन, रेल, एयरपोर्ट, बंदरगाहों और जलमार्गों को बनाने और उन्हें दुरुस्त करने का काम पर यह बड़ी राशि खर्च की जाएगी। 
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक ग्रिड के सुधार में होगा निवेश 
इस राशि का उपयोग देश के ब्रॉडबैंड बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक ग्रिड और जल प्रणालियों को दुरुस्त करने के लिए भी किया जाएगा। इसके तहत 7.5 बिलियन का निवेश प्लग-इन इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर का राष्ट्रव्यापी नेटवर्क बनाने में भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में दी थी सीनेट ने मंजूरी
अगस्त में अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने 1,000 अरब डॉलर के व्यय वाली बुनियादी ढांचा योजना को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति पर पर काबिज होने के बाद जो बाइडन के लिये यह पैकेज प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहा था। इस मामले में दोनों दलों डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन ने एकजुटता दिखाते हुए योजना को मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed