{"_id":"5fd74c395fa20b384b10213e","slug":"burger-king-ipo-burger-king-lists-at-92-percent-premium","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burger King IPO: बर्गर किंग की शानदार शुरुआत, शेयरों में 92 फीसदी की बढ़त","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Burger King IPO: बर्गर किंग की शानदार शुरुआत, शेयरों में 92 फीसदी की बढ़त
Mon, 14 Dec 2020 05:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
बर्गर किंग
- फोटो : पिक्साबे
फास्टफूड चेन बर्गर किंग के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए सोमवार का दिन काफी अच्छी खबर लेकर आया। बर्गर किंग ने शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत दर्ज की। बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), दोनों पर ही बर्गर किंग के शेयरों की दमदार लिस्टिंग देखने को मिली।
विज्ञापन
बर्गर किंग इंडिया के शेयर सोमवार को शेयर बाजार में 92 प्रतिशत प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। बर्गर किंग के शेयर सोमवार को बीएसई में 60 रुपये निर्गम मूल्य के मुकाबले 115.35 रुपये पर खुले। इसके बाद शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर बढ़कर 119.80 के स्तर पर आ गए, जो 99.66 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।
विज्ञापन
बता दें कि बर्गर किंग इंडिया के शेयरों को इस महीने की शुरुआत में 156.65 गुना अभिदान मिला था और 810 करोड़ रुपये की शुरुआती सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए बोली का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी का आईपीओ दो दिसंबर को खुला था और चार दिसंबर इसका अंतिम दिन था।
विज्ञापन
एनएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर 87.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 112.50 पर थे। बीएसई में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,535.96 करोड़ रुपये था। कंपनी इस समय भारत में 268 स्टोर का संचालन करती है। इनमें से आठ फ्रेंचाइजी हैं, जो मुख्य रूप से हवाई अड्डों पर स्थित हैं। बाकी स्टोर कंपनी के स्वामित्व में हैं।