फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Budget 2024 of Modi government has been for women, these three schemes will ease the political path of BJP

Budget 2024: 'एम फैक्टर' से तैयार की लोकसभा चुनावों की पिच, ये तीन योजनाएं आसान करेंगी भाजपा की सियासी राह

Thu, 01 Feb 2024 06:10 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Thu, 01 Feb 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के दौरान जिन महत्वपूर्ण घोषणाओं की बात की, उसमें लखपति दीदी योजना शामिल है। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए वित्त मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना में आशा वर्कर आंगनबाड़ी सेविकाओं और हेल्पर को भी शामिल किए जाने की घोषणा की है...
loader
Budget 2024 of Modi government has been for women, these three schemes will ease the political path of BJP
Budget 2024 - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मोदी सरकार के अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'एम फैक्टर' यानी महिला फैक्टर के साथ लोकसभा के चुनावों की पूरी पिच तैयार कर दी। इसमें कुल तीन करोड़ लखपति दीदी की घोषणा से लेकर दो करोड़ घर बनाने का एलान शामिल है। जबकि तीसरी और महत्वपूर्ण घोषणा के तौर पर गंभीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू किया जाने वाला निःशुल्क टीकाकरण है। सियासी जानकार जहां प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के इस बजट को 'साइलेंटली गेम चेंजर' बता रहे हैं। वहीं अर्थशास्त्रियों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विशेषज्ञों की नजर में यह बजट कई मायनों में सबसे अलग है।

आशा वर्कर समेत आंगनबाड़ी महिलाओं को फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के दौरान जिन महत्वपूर्ण घोषणाओं की बात की, उसमें लखपति दीदी योजना शामिल है। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए वित्त मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना में आशा वर्कर आंगनबाड़ी सेविकाओं और हेल्पर को भी शामिल किए जाने की घोषणा की है। दिल्ली विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर करुणानाथ कहते हैं कि महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता के साथ-साथ सशक्त बना कर न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है, बल्कि समाज में सकारात्मक विकास की बात भी होती है। यह योजना सियासी नजरिए से क्या असर दिखाएगी वह अलग बात है। लेकिन समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। आर्थिक मामलों की जानकार मुनिशंकर कहते हैं कि महिलाओं के लिहाज से इस बजट में केंद्र सरकार ने काफी कुछ दिया है। इसमें लाखों आशा वर्कर समेत आंगनबाड़ी से जुड़ी लाखों महिलाओं को सीधे तौर पर भी फायदा हो रहा है।

लखपति दीदी योजना से मोदी सरकार को बड़ा सियासी फायदा

उनका कहना है लखपति दीदी योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रहीं हैं। इसके तहत अभी जितनी महिलाओं को स्टार्टअप शुरू करने का फायदा मिला है, वह आसपास की अन्य महिलाओं पर भी सकारात्मक असर डाल रहा है। शंकर कहते हैं कि तीन करोड़ महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत लाने से इसका असर कई गुना ज्यादा देखा जाएगा। राजनीतिक विश्लेषक ओपी मिश्रा कहते हैं कि सियासी नजरिए से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी योजना में शामिल करने का दांव भाजपा के लिए बड़े साइलेंटली गेम चेंजर के तौर पर भी देखा जा सकता है। मिश्रा के मुताबिक इस योजना को आगे बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के शामिल करने से न सिर्फ महिलाओं का ही डेवलपमेंट होता है, बल्कि पूरे परिवार का विकास शामिल है। वह कहते हैं कि लखपति दीदी योजना के 360 डिग्री वाले आयामों को देखते हुए ही इसे आगे बढ़ाया गया है। उनका अनुमान है कि लखपति दीदी योजना के दायरे को तीन करोड़ की संख्या से भी आगे बढ़ाया जा सकता है। ओपी मिश्रा मानते हैं कि लखपति दीदी योजना से मोदी सरकार को बड़ा सियासी फायदा हो सकता है।

सर्वाइकल कैंसर से बढ़ रही हैं मौतें

गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से जुड़ी डॉक्टर पुष्पा जयसवाल रहती है कि सरकार ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जो योजना शुरू करने की बात बजट में कही है, वह बहुत महत्वपूर्ण है। उनका कहना है कि यह कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसर की एक प्रमुख वजहों में शामिल है। वह कहती है कि ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज के आंकड़ों के मुताबिक इस बात का पता चलता है कि भारत में भी इस बीमारी से न सिर्फ मौतें हो रहीं हैं, बल्कि महिला मरीजों का प्रतिशत भी बढ़ा है। गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से जुड़े डॉक्टर का मानना है कि जागरूकता के चलते महिलाएं सजग हो रही हैं। लेकिन समय रहते अगर इसका टीकाकरण किया जा सके तो इस खतरनाक और गंभीर बीमारी को वक्त से पहले रोका जा सकेगा। अब जब केंद्र सरकार ने अपने बजट में निशुल्क टीकाकरण शुरू करने की बात कही है, तो माना जा सकता है कि आने वाले दिनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ा और सराहनीय कदम ही है।

दो करोड़ घर सस्ते घर

महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के साथ बजट में एक महत्वपूर्ण घोषणा दो करोड़ घरों को बनाने की भी की गई है। सीआईआई से जुड़े डॉक्टर अनंत प्रकाश कहते हैं कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से ही विकास का ढांचा तैयार हो रहा है। वह कहते हैं कि यह दो करोड़ घर अफोर्डेबल हाउस के तौर पर बनने वाले हैं। उनका मानना है कि दो करोड़ घरों से निश्चित तौर पर उन लोगों को लाभ होगा, जो अभी तक पक्के मकानों में नहीं रह पाए हैं। इससे सीधे तौर पर एक परिवार के तीन से चार लोग जुड़ सकेंगे। डॉ. अनंत प्रकाश कहते हैं कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिहाज से यह फैसला भी मोदी सरकार के बजट की एक खूबी के तौर पर देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed