फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   BSNL gets set to take on Jio at its game

जियो को टक्कर देने के लिए BSNL ला रहा ये धांसू प्लान

Tue, 06 Dec 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
BSNL gets set to take on Jio at its game
भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल ग्राहक जल्द ही 149 रुपये में अनलिमिटेड वॉयस कॉल किसी भी नेटवर्क पर भारत में कहीं भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि बीएसएनएल का नया मासिक प्लान 1 जनवरी को लॉन्च होगा। इस प्लान के जरिए बीएसएनएल को रिलायंस इंडस्ट्री की टेलीकॉम कंपनी जियो से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि जियो के मार्केट में आने के बाद टेलीकॉम सेक्टर में हलचल मची हुई है। जियो के 149 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300एमबी डाटा और 100 लोकल व नेशनल एसएमएस 28 दिनों के लिए मिलता है। 

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया, 'हम एक ऐसे प्लान काम कर रहे हैं जो 149 रुपये में महीने भर के लिए मोबाइल उपभोक्ताओं को किसी भी नेटवर्क पर पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दें।' उन्होंने आगे जोड़ा कि प्लान में 300एमबी डाटा भी उपभोक्ता को मिलेगा। 
विज्ञापन


5 सितंबर को मुकेश अंबानी ने जियो लॉन्च किया था। इसमें पहले तीन महीने के लिए उपभोक्ता को फ्री वॉयस और फ्री डाटा मिलता है। कंपनी ने इस प्लान को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसा करने वाली दूसरी कंपनी होगी BSNL

BSNL gets set to take on Jio at its game
दूसरी ओर अन्य प्राइवेट कंपनियों ने भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा लॉन्च की हैं। हालांकि ये सभी प्लान काफी महंगे हैं। इस प्लान के बाद बीएसएनएल दूसरी कंपनी होगी जो इतना सस्ता अनलिमिटेड वॉयस कॉल प्लान लेकर आई हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि जियो ने अपनी स्ट्रैटजी से हलचल मचा रखी है और हम उनको टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बीएसएनएल अपने कम इस्तेमाल किए गए फायबर आधारित ब्रॉडबैंड नेटवर्क का इस्तेमाल कर वॉयस ट्रैफिक की क्षमता तैयार करेगी। इसके तहत देशभर में तकरीबन 7 लाख किलोमीटर में फाइबर का नेटवर्क है। इसका मौजूदा ब्रॉडबैंड नेटवर्क फिलहाल सिर्फ 1.2 करोड़ कस्टमर्स की जरूरत पूरा करता है। 

श्रीवास्तव के मुताबिक अपने मौजूदा ब्रॉडबैंड नेटवर्क से 149 रुपये महीना पर अनलिमिटेड वॉयल कॉल ऑफर कर हमारा मकसद इंटरकनेक्शन यूज चार्ज (आईयूसी) को भी कम करना है। बीएसएनएल का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (एआरपीयू) 88 महीने प्रति महीना है।

जियो के व्यावसायिक लॉन्च के बाद बीएसएनएल ने सितंबर में एंट्री लेवल पर 249 रुपये का अनलिमिटेड ब्रॉडब्रैंड प्लान और 1,099 का थ्रीजी डेटा प्लान लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसमें डेटा खपत की रोजाना सीमा भी नहीं है। साथ ही, तमाम टैरिफ प्लान के लिए डेटा लिमिट डबल कर दी है। बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2015-16 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट में सालाना आधार पर 6 गुना की बढ़ोतरी की और यह 3,855 करोड़ रुपये रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed