{"_id":"5bf226b0bdec22698e6ec432","slug":"bse-will-develop-its-index","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना सूचकांक विकसित करेगा बीएसई, एसएंडपी डाउ जोन्स के साथ करार किया खत्म","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अपना सूचकांक विकसित करेगा बीएसई, एसएंडपी डाउ जोन्स के साथ करार किया खत्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : sel
एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई ने एसएंडपी डाउ जोन्स के साथ करार खत्म करने का निर्णय लिया है। एसएंडपी डाउ जोन्स सेंसेक्स का प्रबंधन व संचालन करती है। बीएसई अब स्वयं की विकास टीम बना कर अपने सूचकांक को विकसित करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
बीएसई व एसएंडपी डाउ जोन्स ने एशिया इंडेक्स नाम से एक संयुक्त उद्यम 2013 में शुरू किया था, जिससे वैश्विक व घरेलू निवेशक दक्षिण एशिया की व्यावसायिक अर्थव्यवस्था में निवेश कर सकें।
विज्ञापन
एक्सचेंज ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 31 दिसंबर, 2018 को एसएंडपी डाउ जोन्स के साथ उसका समझौता खत्म हो रहा है, जिसे वह आगे नहीं बढ़ाएगा। बीएसई अपनी टीम का निर्माण कर सूचकांक को विकसित करेगा।
विज्ञापन