{"_id":"5afbe78a4f1c1bd2408b5bb6","slug":"book-return-flight-for-usa-at-27k-this-airlines-will-soon-launch-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका आने-जाने वालों को दिसंबर से मिलेगी बड़ी राहत, 27 हजार में पूरा होगा सफर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अमेरिका आने-जाने वालों को दिसंबर से मिलेगी बड़ी राहत, 27 हजार में पूरा होगा सफर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से उत्तरी अमेरिका तक का हवाई सफर अब 13,499 रुपये में भी हो सकता है। आइसलैंड की कम किराये की विमानन कंपनी वाओ एयर ने कुछ इसी तरह के सफर की योजना बनाई है। कंपनी ने आगामी सात दिसंबर से दिल्ली और आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक के बीच सप्ताह में पांच दिन सीधी उड़ान शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
चार श्रेणी में होगा किराया
वाओ एयर के सीईओ और संस्थापक स्कली मोगेंसन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर अत्याधुनिक ए 330 नियो विमान उड़ान भरेंगे, लंबी दूरी के उड़ान के लिए बेहतर और कम ईंधन खपत करने वाला है। इसमें चार श्रेणी होंगे - वाओ बेसिक, वाओ प्लस वाओ काम्फी और वाओ प्रीमियम। इसमें वाओ बेसिक का किराया 13,499 रुपये, जबकि वाओ प्रीमियम का किराया 46,599 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
इन शहरों के लिए मिलेगी डायरेक्ट फ्लाइट
उनका कहना है कि रेक्जाविक उत्तर अमेरिका और यूरोप के कई महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा हुआ है। अब उत्तर अमेरकी शहर जैसे- न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, बाल्टीमोर एवं कई अन्य गंतव्यों के लिए एक बेहतरीन विकल्प मिल जाएगा। मोगेंसन का कहना है कि भारत एक ऐसा देश है, जहां अपार संभावनाएं हैं। यहां से अभी रोजाना करीब 20,000 लोग उत्तरी अमेरिका के लिए उडान भरते हैं। इसलिए उन्होंने इस मार्ग पर सीधी सेवा शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन