{"_id":"5ecfd1e48ebc3e90612ffa1a","slug":"benefit-for-investors-due-to-reliance-rights-issue-last-chance-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस राइट्स इश्यू से निवेशकों की चांदी, शुक्रवार को आखिरी मौका","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रिलायंस राइट्स इश्यू से निवेशकों की चांदी, शुक्रवार को आखिरी मौका
Thu, 28 May 2020 09:54 PM IST
Rohit Ojha
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 28 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट इश्यू की राइट्स एंटाइटेलमेंट (आरई) की खरीद फरोख्त में गुरुवार को निवेशकों ने जमकर चांदी काटी। रिलायंस आरई का शेयर बाजार में कुल 3.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। रिलायंस आरई में एक दिन में होने वाली यह सबसे अधिक शेयरों की ट्रेडिंग है। कल रिलायंस आरई में कारोबार का आखिरी दिन है। कारोबार 20 मई से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
शेयर बाजार में रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट के वाल्यूम वेटिड औसत मूल्य (VWAP) ने नई ऊंचाइयों को छुआ। VWAP गुरुवार को 221.51 रहा। यह पिछले दिन के कारोबारी मूल्य से 23.2 फीसदी ज्यादा दर्ज किया गया। रिलायंस के राइट्स एंटाइटेलमेंट की कीमत में यह अबतक की सबसे बड़ी छलांग है। अब तक 11.1 करोड़ शेयरों का कारोबार हो चुका है। जिसकी कीमत 2,150 करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
रिलायंस का राइट इश्यू तीन जून को बंद हो रहा है। जबकि आरई में खरीद फरोख्त बस 29 मई तक की जाएगी। आरई के बंद होने के बाद इनका अंतिम निपटारा किया जाएगा जिसके बाद निवेशक को तीन जून को 1257 रुपये की पहली किस्त का 25 प्रतिशत 314.25 रुपये का भुगतान करना है।
विज्ञापन
आवंटन के बाद और शेयरधारक के खाते में 11 जून तक शेयर क्रेडिट करने के उपरांत 12 जून से आंशिक भुगतान वाले राइट इश्यू में 12 जून से कारोबार शुरू होगा। रिलायंस 15 शेयर पर एक शेयर राइट इश्यू के तहत दे रही है। शेष 75 प्रतिशत में से 25 अगले वर्ष मई और शेष 50 प्रतिशत नवंबर में अदा करना है।