{"_id":"5d80ea5f8ebc3e016e027cd1","slug":"because-of-increasing-crude-oil-price-the-rupee-decline-18-paise-against-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे तेल की कीमत में उछाल से कमजोर हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कच्चे तेल की कीमत में उछाल से कमजोर हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 18 पैसे टूटा
Tue, 17 Sep 2019 07:51 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 17 Sep 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चे तेल में उछाल से घबराए बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 18 पैसे टूटकर 71.78 बंद हुई। भारत कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश है और इसके दाम बढ़ने से राजकोषीय घाटा और मुद्रास्फीतिकारी का दबाव बढ़ने का खतरा है।
विज्ञापन
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार 71.83 रुपये प्रति डालर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 71.98 तक नीचे चला गया था लेकिन अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्शाता 71.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शनिवार को सबसे बड़े तेल निर्यातक देश सउदी अरब के तेल संयंत्रों पर दो ड्रोन के हमले से उसकी आधे से अधिक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 68 पैसे लुढ़ककर 71.60 पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिये 70,000 करोड़ रुपये के उपायों की घोषणा की है। बहरहाल, सोमवार को इन उपायों का बाजार पर असर नहीं देखा गया।
कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बाजार की धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशी निधियों की सतत धन निकासी से भी घरेलू मुद्रा की धारणा प्रभावित हुई।