फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Zomato share price Lists At 53 Percent Premium market capitalisation breaches Rs 1 lakh crore

Zomato IPO: 53 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ शेयर, एक लाख करोड़ के पार बाजार पूंजीकरण

Fri, 23 Jul 2021 04:25 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 23 Jul 2021 04:25 PM IST
सार

जोमैटो का शेयर आज अपने इश्यू प्राइस से 53 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर यह 51.32 फीसदी प्रीमियम के साथ 115 रुपये पर खुला।

विज्ञापन
Zomato share price Lists At 53 Percent Premium market capitalisation breaches Rs 1 lakh crore
जोमैटो - फोटो : facebook: @zomato

विस्तार

डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो का शेयर आज अपने इश्यू प्राइस से 53 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर यह 51.32 फीसदी प्रीमियम के साथ 115 रुपये पर खुला। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 52.63 फीसदी प्रीमियम के साथ 116 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके साथ ही जोमैटो ने शुक्रवार को इतिहास रचा क्योंकि यह स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने वाली देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी है। सूचीबद्ध होने के कुछ देर बाद ही शेयर 138 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसके साथ ही बाजार पूंजीकरण के हिसाब से जोमैटो देश की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल हो गई। 

विज्ञापन


निवेशकों के लिए इसका लॉट साइज 195 शेयरों का था। यानी 195 शेयर और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती थी। जोमैटो पहले ही 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। 
विज्ञापन


अंतिम दिन प्राप्त हुईं 38 गुना ज्यादा बोलियां
आईपीओ को तीसरे और अंतिम दिन 38 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई थीं। आईपीओ के पहले दो दिनों में शांत रहने वाले खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों की संख्या की तुलना में कई गुना अधिक बोलियां लगाई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, ऑनलाइन फूड वितरण कंपनी जोमैटो को इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 2,751.25 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 19.42 करोड़ शेयरों की तुलना में 640 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए। जो आरक्षित शेयरों की तुलना में 52 फीसदी अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थापक ने रिलायंस जियो को किया धन्यवाद 
जोमैटो की शानदार लिस्टिंग के बाद शेयरधारकों को लिखे एक पत्र के जरिए जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने इसे एक एतिहासिक दिन बताते हुए रिलायंस जियो को धन्यवाद कहा। दीपिंदर ने जोमैटो की बुलंदी का श्रेय रिलायंस जियो को दिया और कहा कि भारत में जियो ने अविश्वसनीय प्रगति की है। विकसित वेब इको-सिस्टम की वजह से आज हम यहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed