फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market recovered from a five day decline Sensex jumped 367 points Nifty again crossed 17200

Stock Market Closed: पांच दिन की गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 367 अंक उछला, निफ्टी फिर 17200 के पार

Tue, 25 Jan 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark: बीते पांच दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया और शुरुआती गिरावट से संभलते हुए बाजार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 367 अंक की तेजी लेकर 57,858 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी उछलकर एक बार फिर 17,200 के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
stock market recovered from a five day decline Sensex jumped 367 points Nifty again crossed 17200
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

बीते पांच दिनों से शेयर बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया और शुरुआती गिरावट से संभलते हुए बाजार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 367 अंक की तेजी लेकर 57,858 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी उछलकर एक बार फिर 17,200 के पार पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में 129 अंकों की तेजी आई और यह 17,278 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लाल निशान पर खुला था शेयर बाजार
इससे पहले शेयर बाजार लगातार छठे दिन लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 808 अंक की गिरावट के साथ 56,683 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 232 अंक फिसलकर 16,917 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के पहले ही मिनट में सेंसेक्स 1001 अंक टूटकर 56,489 के स्तर पर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी 291 अंक टूटकर 16,858 के स्तर पर आ गया था। 
विज्ञापन


सोमवार को 1546 अंक टूटा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार छह दिनों से जारी है। सोमवार को स्टॉक मार्केट के निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कारोबार लाल निशान पर शुरू हुआ और दिनभर बुरी तरह से टूटता रहा। अंत में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1546 अंक फिसलकर 57,491 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक के लिए भी बीता दिन बेहद बुरा रहा और यह 468 अंक टूटकर 17,149 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार पांच दिनों से जारी थी गिरावट
गौरतलब है कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी था। बीते सप्ताह शुरू हुई गिरावट में सेंसेक्स सबसे ज्यादा सोमवार को टूटा। इससे पिछले दिनों में सेंसेक्स में आई गिरावट के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पिछले मंगलवार को इसमें 554, बुधवार को 656, गुरुवार को 634 और शुक्रवार को 427 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed