फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opening Bell Today Sensex Nifty Trade Open in Green Know all about it in Hindi

Share Market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से वैश्विक तेजी; सेंसेक्स-निफ्टी गुलजार

Mon, 25 Aug 2025 09:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Aug 2025 09:19 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बढ़त के साथ खुले। बाजार में हरियाली देख निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, जबकि निफ्टी 24,900 के ऊपर कारोबार कर रहा था। इस दौरान आईटी शेयरों में बढ़त देखी गई। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 87.35 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Stock Market Opening Bell Today Sensex Nifty Trade Open in Green Know all about it in Hindi
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। आईटी शेयरों में खरीदारी से भी शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 285.62 अंक चढ़कर 81,592.47 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.25 अंक बढ़कर 24,961.35 पर आ गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील सबसे ज्यादा फायदे में रहीं। हालांकि, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल और आईटीसी पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,622.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर के शेयरों में गिरावट
बाजार खुलते ही अनिल अंबानी की कंपनियों रिलायंस इंफ्रा और रिलायंस पावर के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीते शनिवार को सीबीआई उनके आवास और अन्य स्थानों पर तलाशी ली थी। इस खबर का असर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देखने को मिला। रिलायंस के इंफ्रा के स्टॉक अपने शुक्रवार के बंद 292 रुपये की तुलना में 279.50 रुपये पर खुला और फिर 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ अचानक 275.65 रुपये पर आ गया। कंपनी का मार्केट कैप भी फिसलकर 11250 करोड़ रुपये रह गया। वहीं रिलायंस पावर के शेयर अपने पिछले बंद 49 रुपये से फिसलकर सोमवार को 46.61 रुपये पर ओपन हुआ और यह 5 फीसदी की गिरावट के साथ 46.46 रुपये पर आ गया। इससे कंपनी के मार्केट कैप फिसलकर 19220 करोड़ रुपये रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.89 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट 1.88 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत बढ़कर 67.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं विशषज्ञ?

  • जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'जैक्सन होल में फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल की यह टिप्पणी कि 'बेरोजगारी में गिरावट का जोखिम है और जोखिम संतुलन में बदलाव के कारण नीतिगत समायोजन की आवश्यकता हो सकती है', सितंबर में ब्याज दरों में कटौती का स्पष्ट संकेत देती है। अमेरिकी शेयर बाजार ने इस टिप्पणी को हरी झंडी दे दी।'
  • मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, 'वैश्विक स्तर पर डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और फेड चेयरमैन पॉवेल ने ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए। फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि ट्रंप की टैरिफ समय सीमा 27 अगस्त को नजदीक आ रही है।'


आखिरी कारोबारी दिन का हाल
इससे पहले बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 693.86 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 81,306.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी 213.65 अंक या 0.85 प्रतिशत गिरकर 24,870.10 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed