{"_id":"6284712228eb8b06122927f2","slug":"stock-market-opened-on-green-mark-today-sensex-rise-nifty-up-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: हरे निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 230 अंक उछला, निफ्टी 16300 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: हरे निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 230 अंक उछला, निफ्टी 16300 के पार
Wed, 18 May 2022 09:38 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 May 2022 09:38 AM IST
सार
Stock Market Opened On Green Mark Today:बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 231 अंक या 0.42 फीसदी ऊपर 54,549 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 66 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल लेते हुए 16,326 के स्तर खुला।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 231 अंक या 0.42 फीसदी ऊपर 54,549 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 66 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल लेते हुए 16,326 के स्तर खुला।
विज्ञापन
बाजार खुलने के साथ लगभग 1487 शेयरों में तेजी आई है, 342 शेयरों में गिरावट आई है और 68 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर भारती एयरटेल, सिप्ला, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और यूपीएल प्रमुख लाभ वाले शेयरों में थे, जबकि ओएनजीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्प, एनटीपीसी और टाटा स्टील गिरावट में थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर अंत में जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स सूचकांक 1345 अंक या 2.54 फीसदी की जबरदस्त बढ़त के साथ 54,318 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 417 अंक या 2.63 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,259 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन