फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest News Update Sensex broke more than 1000 points Nifty below 16,900 BSE NSE

Stock Market Crash: खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16,900 के नीचे

Tue, 25 Jan 2022 09:27 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 25 Jan 2022 09:27 AM IST
सार

Stock Market Opened On Red Mark: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार फिर से लाल निशान पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 808 अंक की गिरावट के साथ 56,683 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 232 अंक फिसलकर 16,917 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

विज्ञापन
Stock Market Latest News Update Sensex broke more than 1000 points Nifty below 16,900 BSE NSE
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार फिर से लाल निशान पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 808 अंक की गिरावट के साथ 56,683 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी सूचकांक ने 232 अंक फिसलकर 16,917 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 1001 अंक टूटकर 56,489 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 291 अंक टूटकर 16,858 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को 1546 अंक टूटा था सेंसेक्स
गौरतलब है कि शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार छह दिनों से जारी है। सोमवार को स्टॉक मार्केट के निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कारोबार लाल निशान पर शुरू हुआ और दिनभर बुरी तरह से टूटता रहा। अंत में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1546 अंक फिसलकर 57,491 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक के लिए भी बीता दिन बेहद बुरा रहा और यह 468 अंक टूटकर 17,149 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


पांच दिनों की गिरावट पर एक नजर
गौरतलब है कि भारतीय शेयर बाजार में बीते लगातार पांच दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में आई गिरावट इन पांच दिन में सबसे ज्यादा थी। बीते दिनों में बंबंई स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स में आई गिरावट के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पिछले मंगलवार को इसमें 554, बुधवार को 656, गुरुवार को 634 और शुक्रवार को 427 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। आज सेंसेक्स सूचकांक के सभी 30 शेयर दिनभर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए। कारोबार के दौरान नायका, जोमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed