फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market crash today sensex slips nifty fall latest news update in hindi

Stock Market Crashed: शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

Fri, 10 Jun 2022 03:34 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jun 2022 03:34 PM IST
सार

Stock Market Crashed Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार का शेयर बाजार बुरी तरह टूटा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1017 अंक फिसलकर 54,303 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276 अंक की कमी के साथ 16,202 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market crash today sensex slips nifty fall latest news update in hindi
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और कारोबार के अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1017 अंक फिसलकर 54,303 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276 अंक की कमी के साथ 16,202 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


500 अंक टूटकर खुला था सेंसेक्स 
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक टूटकर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी 16,400 के नीचे कारोबार की शुरुआत की थी। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को भी शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लाल निशान पर खुले थे, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 428 अंक या 0.78 फीसदी की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 122 अंक या 0.74 फीसदी की बढ़त लेते हुए 16,478 के स्तर पर बंद हुआ था।  
विज्ञापन


निवेशकों के चार लाख करोड़ डूबे
शुक्रवार को शेयर बाजार में आई इस जोरदार गिरावट का सबसे बड़ा कारण विदेशी निवेशकों की बिकवाली है। व्यापक आधार पर बिकवाली से निवेशकों की संपत्ति में से चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का सफाया कर दिया। इसके साथ ही बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप शुक्रवार को फिसलकर 250 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed