{"_id":"6287698b89cf1d764d7d7cf9","slug":"stock-market-closed-update-sensex-rise-more-than-1500-points-nifty-jumpes-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी में जबरदस्त तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले, सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछला, निफ्टी में जबरदस्त तेजी
Fri, 20 May 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 20 May 2022 03:42 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark Today: बीते कारोबारी दिन की सुस्ती से उबरते हुए शेयर बाजार शुक्रवार को जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1534 अंक या 2.91 फीसदी की उछाल लेते हुए 54,326 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी सूचकांक 457 अंक या 2.89 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,266 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने निवेशकों को जमकर फायदा कराया। बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1534 अंक या 2.91 फीसदी की शानदार बढ़त लेते हुए 54,326 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 457 अंक या 2.89 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,266 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने बीते दिन की जोरदार गिरावट से उबरते हुए 773 अंक या 1.46 फीसदी उछलकर 53,565 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 240 अंक या 1.52 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,050 के स्तर पर खुला था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1547 शेयरों में तेजी, 257 शेयरों में गिरावट और 64 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बीते कारोबारी सत्र गुरुवार की बात करें तो कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया और दिनभर जोरदार गिरावट के साथ कारोबार किया। बीएसई का सेंसेक्स 1416 अंक या 2.61 फीसदी टूटकर 52,792 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 431 अंक या 2.65 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 15,809 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को आई इस गिरावट के चलते निवेशकों को 6.7 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।
विज्ञापन
सभी 30 कंपनियों में तेजी
बाजार में तेजी से सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। बीएसई स्मॉलकैप 2.13 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप में भी 1.98 फीसदी तेजी रही। बीएसई के सभी सूचकांकों में तेजी रही। रियल्टी सूचकांक में सर्वाधिक 4.22% की बढ़त रही।
इन वजहों से भी आई तेजी
- चीन की पंचवर्षीय कर्ज की दर एलपीआर (लोन प्राइम रेट) में 0.15 फीसदी की कटौती एशिया के सभी शेयर बाजारों में तेजी रही।
- चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्केई हरे निशान में बंद हुए।
- यूरोपीय बाजार भी दोपहर के सत्र में लाभ में कारोबार कर रहे थे।
- ब्रेंट क्रूड 0.11 फीसदी नरमी के साथ 111.9 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
- डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।