{"_id":"6263f15351292d54455f1a7a","slug":"stock-market-broke-two-percent-this-week-foreign-investors-sold-shares-of-this-amount-know-all-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार का हाल: इस हफ्ते दो फीसदी टूटा स्टॉक मार्केट, विदेशी निवेशकों ने बेचे इतनी रकम के शेयर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार का हाल: इस हफ्ते दो फीसदी टूटा स्टॉक मार्केट, विदेशी निवेशकों ने बेचे इतनी रकम के शेयर
Sat, 23 Apr 2022 06:00 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Apr 2022 06:00 PM IST
सार
Stock Market Broke 2 Percent This Week: बीती 22 अप्रैल को समाप्त हुए हफ्ते में स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण लगभग दो फीसदी की गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1142 अंक या 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस सप्ताह शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अप्रैल यानी शुक्रवार को समाप्त हुए हफ्ते में स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव के कारण लगभग दो फीसदी की गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1142 अंक या 1.95 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन
निफ्टी में भी दर्ज की गई गिरावट
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 57,197 के स्तर पर बंद हुआ था। इस हफ्ते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक की बात करें तो इसमें में 1.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। एनएसई का ये सूचकांक 304 अंक टूटकर 17,172 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बाजार टूटने की ये रहीं बड़ी वजह
गौरतलब है कि बीते दिनों भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) की ओर से दिए गए मई में ब्याज दरों में इजाफे के संकेत और रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग रही। इस हफ्ते के दौरान कारोबारी दिनों में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.1 फीसदी, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी और लार्जकैप इंडेक्स में 1.7 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
एफआईआई-डीआईआई गतिविधियां
सप्ताह के दौरान निफ्टी इंडेक्स पर आईटी कंपनियों के शेयर 5.6 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तीन फीसदी और एनर्जी व ऑयल एंड गैस में 2.4 फीसदी की कमी आई। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते हफ्ते 18,444 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 14,394 करोड़ के शेयरों की खरीद की। यहां बता दें कि एफआईआई ने अप्रैल महीने में अब तक कुल 29206 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि डीआईआई ने 20166 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की है।
इन स्मॉलकैप स्टॉक में तेजी
बीते हफ्ते लगभग 50 स्मॉलकैप शेयरों में 10 से 50 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। इनमें सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी, चेन्न्ई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, बजाज हिंदुस्तान सुगर और डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज समेत अन्य शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर बिरला टायर्स, वीनस रेमेडीज, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट और सारेगामा इंडिया समेत कई स्मॉलकैप में 10 से 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।