फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market broke for fifth consecutive day Sensex fell by more than 1500 points Nifty slipped to 17100

Stock Market Closed: लगातार पांचवे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1550 अंक लुढ़का, निफ्टी 17100 के स्तर तक फिसला

Mon, 24 Jan 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 24 Jan 2022 03:39 PM IST
सार

Stock Market Crashed Today: शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार पांच दिनों से जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी स्टॉक मार्केट के निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कारोबार लाल निशान पर शुरू हुआ और दिनभर बुरी तरह से टूटता रहा। अंत में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी। यह 1546 अंक फिसलकर 57,491 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन
stock market broke for fifth consecutive day Sensex fell by more than 1500 points Nifty slipped to 17100
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार में गिरावट का दौर लगातार पांच दिनों से जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी स्टॉक मार्केट के निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। कारोबार लाल निशान पर शुरू हुआ और दिनभर बुरी तरह से टूटता रहा। अंत में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने एक बार फिर बड़ी गिरावट देखी। यह 1546 अंक फिसलकर 57,491 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही सोमवार का दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक के लिए भी बेहद बुरा रहा। इसने कारोबार के दौरान 17,003 का निचला स्तर तक छू लिया। 

विज्ञापन


निफ्टी में आई 468 अंक की गिरावट  
एनएसई का निफ्टी कारोबार के अंत में 468 अंक टूटकर 17,149 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 181.51 अंक या 0.31 फीसदी टूटकर 58856 के स्तर पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 61.70 अंक या 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 17555 पर खुला था। दिन के कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स 1900 अंक तक टूटकर 57,164 के स्तर पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी ने 550 अंक की कमी के साथ 17003 के स्तर को छू लिया। 
विज्ञापन


पांच दिनों की गिरावट पर नजर
गौरतलब है कि भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में आई गिरावट इन पांच दिन में सबसे ज्यादा है। बीते दिनों में बंबंई स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स में आई गिरावट के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पिछले मंगलवार को इसमें 554, बुधवार को 656, गुरुवार को 634 और शुक्रवार को 427 अंक की गिरावट देखने को मिली थी। आज सेंसेक्स सूचकांक के सभी 30 शेयर दिनभर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नजर आए। कारोबार के दौरान नायका, जोमैटो और पेटीएम जैसी कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शीर्ष पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों को हुआ भारी नुकसान
आपको बता दें कि सोमवार को बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1126 शेयरों में तेजी आई थी, जबकि 1175 शेयरों में गिरावट और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। आज आई गिरावट के चलते निवेशकों को लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बीते सप्ताह शुक्रवार को मार्केट कैप 270 लाख करोड़ रुपये था, जो सोमवार को घटकर 259 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाइटन और विप्रो के स्टॉक 4 फीसदी टूट गए। बता दें कि एक हफ्ते में ही मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपये तक घट गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed