फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   silver price increased on thursday Gold jumps Rs 400 on wedding season demand

महंगा हुआ सोना-चांदी, अब चुकाने होंगे इतने पैसे

Thu, 30 Jan 2020 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 30 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
silver price increased on thursday Gold jumps Rs 400 on wedding season demand
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
सोने की कीमतों में गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में गुरुवार को 400 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,524 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। शादी के सीजन के चलते इसकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

इतनी महंगी हुई चांदी 

चांदी की बात करें, तो गुरुवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में गुरुवार को 737 रुपये की तेजी आई है। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,392 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। 
विज्ञापन

इसलिए महंगा हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 400 रुपये महंगा हुआ है। शादी के सीजन में इसकी मांग बढ़ी है और दाम में तेजी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,582 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

सोने की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 182 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,019 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई बढ़त की वजह से इसकी कीमत में गिरावट आई थी। चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी में बुधवार को 1,083 रुपये की गिरावट आई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,693 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,568 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed