{"_id":"61e7ebfad892c153d6422e9f","slug":"silver-jumped-by-rs-1603-to-cross-63-thousand-rate-of-gold-also-increased-know-the-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: चांदी में 1603 रुपये का जबरदस्त उछाल, 63 हजार के पार पहुंची, सोने के दाम में भी इजाफा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: चांदी में 1603 रुपये का जबरदस्त उछाल, 63 हजार के पार पहुंची, सोने के दाम में भी इजाफा
Wed, 19 Jan 2022 04:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:18 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update Today: कमजोर रुपये के बीच बुधवार को यहां स्थानीय बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त 1,603 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई, जबकि सोने की कीमतों में भी मामूली इजाफा देखने को मिला। चांदी में आए उछाल के बाद इसकी कीमत फिर से 63 हजार प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। बुधवार को चांदी का दाम बढ़कर 63,435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमजोर रुपये के बीच बुधवार को यहां स्थानीय बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त 1,603 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई, जबकि सोने की कीमतों में भी मामूली इजाफा देखने को मिला। चांदी में आए उछाल के बाद इसकी कीमत फिर से 63 हजार प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। बुधवार को चांदी का दाम बढ़कर 63,435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 61,832 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोने की कीमत मामूली बढ़ी
जहां एक ओर चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी कीमती पीली धातु सोना मामूली 16 रुपये की तेजी के साथ 47,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 47,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक, रुपये में कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। बता दें कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.70 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,814.94 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.64 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। परमार ने कहा कि सोने की कीमतें 1,800 अमेरिकी डॉलर के आसपास स्थिर रही हैं, जो दिशात्मक प्रवृत्ति के लिए ताजा ट्रिगर्स की कमी की ओर इशारा करती हैं।
विज्ञापन