फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver jumped by Rs 1603 to cross 63 thousand rate of gold also increased know the latest price here

Gold Silver Rate Today: चांदी में 1603 रुपये का जबरदस्त उछाल, 63 हजार के पार पहुंची, सोने के दाम में भी इजाफा

Wed, 19 Jan 2022 04:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Jan 2022 04:18 PM IST
सार

Gold Silver Latest Price Update Today: कमजोर रुपये के बीच बुधवार को यहां स्थानीय बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त 1,603 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई, जबकि सोने की कीमतों में भी मामूली इजाफा देखने को मिला। चांदी में आए उछाल के बाद इसकी कीमत फिर से 63 हजार प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। बुधवार को चांदी का दाम बढ़कर 63,435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

विज्ञापन
Silver jumped by Rs 1603 to cross 63 thousand rate of gold also increased know the latest price here
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media

विस्तार

कमजोर रुपये के बीच बुधवार को यहां स्थानीय बाजार में चांदी की कीमतों में जबरदस्त 1,603 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई, जबकि सोने की कीमतों में भी मामूली इजाफा देखने को मिला। चांदी में आए उछाल के बाद इसकी कीमत फिर से 63 हजार प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई। बुधवार को चांदी का दाम बढ़कर 63,435 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में चांदी 61,832 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


सोने की कीमत मामूली बढ़ी
जहां एक ओर चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली, तो वहीं दूसरी कीमती पीली धातु सोना मामूली 16 रुपये की तेजी के साथ 47,878 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में यह कीमती धातु 47,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार के मुताबिक, रुपये में कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी आई है। बता दें कि बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.70 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये रहा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली बढ़त के साथ 1,814.94 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.64 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। परमार ने कहा कि सोने की कीमतें 1,800 अमेरिकी डॉलर के आसपास स्थिर रही हैं, जो दिशात्मक प्रवृत्ति के लिए ताजा ट्रिगर्स की कमी की ओर इशारा करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed