फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 9th July 2021

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, 69 हजार प्रति किलो के नीचे चांदी

Fri, 09 Jul 2021 10:36 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Jul 2021 10:36 AM IST
सार

एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 47,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी वायदा आज 0.2 फीसदी गिरकर 68,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 9th July 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : pixabay

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में तेजी और चांदी में गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.35 फीसदी बढ़कर 47,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें, तो चांदी वायदा आज 0.2 फीसदी गिरकर 68,826 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.9 फीसदी बढ़ा था और चांदी में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब 8300 रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में, सोने की दरें स्थिर रहीं। हाजिर सोना 1,800.85 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस सप्ताह इसमें 0.8 फीसदी की तेजी आई है। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट पर चिंताओं के बीच कमजोर इक्विटी बाजारों ने सोने का समर्थन किया। महामारी ने कई देशों को नए प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन


कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'अन्य कारकों में सोने को वायरस की चिंताओं, मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं और असमान वैश्विक आर्थिक सुधार का समर्थन मिला है।' स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरा निर्यात में 20 फीसदी तेजी का अनुमान: क्रिसिल
अमेरिका और चीन के बाजार में सुधार आने से भारतीय हीरा उद्योग में इस साल 20 फीसदी निर्यात बढ़ने का अनुमान है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बताया कि भारत से निर्यात होने वाले तराशे हीरे का 75 फीसदी हिस्सा अमेरिका और चीन में जाता है। महामारी के दबाव से उबरने की कोशिश कर रहा भारतीय हीरा उद्योग दूसरी छमाही से तेजी पकड़ सकता है और 2021 में निर्यात 20 अरब डॉलर रह सकता है। बीते साल 16.4 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था, जो 2019 के मुकाबले 12 फीसदी कम था। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर बीतने पर हीरा उद्योग में काम करने वाले श्रमिकों की वापसी होगी, जिससे उत्पादन में भी तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed