{"_id":"6040c4538ebc3ee975200f4d","slug":"silver-gold-price-today-4-march-2021-gold-prices-fall-rupees-217-silver-down-by-1217","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 217 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आज 217 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी
Thu, 04 Mar 2021 04:58 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 04 Mar 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 217 रुपये कमजोर होकर 44,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोना पिछले कारोबार में 44,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
1,217 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमत भी 1,217 रुपये कम होकर 66,598 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी की कीमत 67,815 रुपये पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,717 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी की कीमत 26.09 डॉलर प्रति औंस पर थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने से और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़त से घरेलू बाजार में सोने की कीमत प्रबावित हुई। उन्होंने कहा कि, व्यापारी को अमेरिकी फेड अध्यक्ष की टिप्पणियों का इंतजार हैं।
विज्ञापन
10 महीने के सबसे सस्ते भाव पर सोना बेच रही सरकार
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सही समय है। केंद्र सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 12वीं सीरीज एक मार्च से शुरू हो गई है और पांच मार्च तक आप इसमें निवेश कर पाएंगे। यह स्कीम चालू वित्त वर्ष की आखिरी सीरीज है। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत दस महीने में सबसे कम है यानी 10 महीने के निचले स्तर पर है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार गोल्ड सब्सक्रिप्शन की कीमत 4,662 रुपये प्रति ग्राम तय की है। अगर आप ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो आपको प्रति ग्राम पर 50 रुपये की छूट मिलेगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप एक ग्राम सोने के लिए 4,612 रुपये खर्च करेंगे।
2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।