फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 27 November 2020 latest price updates: Gold MCX fall for fifth day in a row silver rates drop

Gold Silver Price: लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की

Fri, 27 Nov 2020 10:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 27 November 2020 latest price updates: Gold MCX fall for fifth day in a row silver rates drop
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : अमर उजाला

कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारत में आज घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी गिरकर 48,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 59,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में, सोने की कीमत 0.11 फीसदी फिसली थी और चांदी सपाट स्तर पर समाप्त हुई थी। वैश्विक दरों में गिरावट के अनुरूप पिछले पांच दिनों में भारत में सोने की दरें लगभग 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गई हैं।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों पर इतनी कम हुई कीमत
वैश्विक बाजारों में सोने का भाव 0.3 फीसदी घटकर 1,810.44 डॉलर प्रति औंस हो गया। सप्ताह के लिए, कोविड-19 वैक्सीन की प्रगति की खबरों से सोना तीन फीसदी से अधिक नीचे रहा है। अन्य कीमती धातुओं में आज चांदी 0.9 फीसदी गिरकर 23.25 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 961.18 डॉलर और पैलेडियम 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,391.19 डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर, कोरोना वायरस महामारी के कारण यूरोप में आंशिक लॉकडाउन और यूएस में बढ़ते कोविड-19 मामलों की वजह से गोल्ड की कीमत प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed