फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 22 december 2020 latest price Gold dips Rs 243 silver declines by Rs 216

Gold Silver Price: 243 रुपये कम हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी कमी

Tue, 22 Dec 2020 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Dec 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 22 december 2020 latest price Gold dips Rs 243 silver declines by Rs 216
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में आई गिरावट के अनुरूप आज घरेलू बाजार में सोने का भाव 243 रुपये गिरकर 49,653 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,896 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


216 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 67,393 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 216 रुपये कम होकर 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,868 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 25.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबीत होने से आज सोने का भाव कम हुआ। 

सोने के आयात में कमी
मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश में सोने का आयात 40 फीसदी घटकर 12.3 अरब डॉलर रहा। महामारी के मद्देनजर मांग कम होने से आयात में कमी आई। स्वर्ण आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की समान अवधि में इस मूल्यवान धातु का आयात 20.6 अरब डॉलर का था। हालांकि नवंबर महीने में सालाना आधार पर आयात 2.65 फीसदी बढ़कर तीन अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed