फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 11 december latest price Gold MCX rise but silver rates edge lower

Gold Silver Price: जानिए आज वायदा बाजार में सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा, कितनी हुई कीमत

Fri, 11 Dec 2020 10:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 11 Dec 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 11 december latest price Gold MCX rise but silver rates edge lower
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में बढ़त दर्ज की गई और चांदी वायदा सस्ती हुई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा दो दिन की गिरावट के बाद 0.15 फीसदी बढ़कर 49,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी की वायदा कीमत 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 63,460 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 0.3 फीसदी गिरा था जबकि चांदी में 0.12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार में अमेरिकी अर्थव्यवस्था के आंकड़ों से आर्थिक सुधार की चिंता की बीच सोने की दरों में वृद्धि हुई है। हाजिर सोना 0.1 फीसदी ऊपर 1,836.54 डॉलर प्रति औंस पर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 23.94 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 1,028.71 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 2,334.03 डॉलर पर पहुंचा।
विज्ञापन


हालांकि अमेरिकी सरकार के सलाहकार पैनल द्वारा गुरुवार को फाइजर वैक्सीन के व्यापक उपयोग का समर्थन करने के बाद सोने की कीमत में उछाल सीमित रहा। गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन की कमी के बीच अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगार दावे लगभग तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बिना व्यापार समझौते के बाहर हो सकता है। मालूम हो कि सोने को राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के खिलाफ एक बचाव के रूप में भी देखा जाता है। इसके साथ ही सोने को कमजोर डॉलर से भी समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed