फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 10 december 2020 latest price Gold declines Rs 534 silver tanks Rs 628

Gold Silver Price: आज 534 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत 62500 प्रति किलो के ऊपर

Thu, 10 Dec 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 10 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 10 december 2020 latest price Gold declines Rs 534 silver tanks Rs 628
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप आज सोने का भाव 534 रुपये गिरकर 48,652 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु बुधवार को 49,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


875 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 63,339 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 628 रुपये गिरकर 62,711 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,835 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 23.84 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिकी राजकोषीय प्रोत्साहन पर बातचीत से सोने की कीमत प्रभावित हुई। साथ ही आज लगातार चौथे कारोबारी दिन डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर पीली धातु पर पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर में स्वर्ण ETF में 141 करोड़ रुपये की निकासी
लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed