फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening today in green mark sensex above 38000

शेयर बाजार में लौटी रौनक, 533 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

Tue, 03 Mar 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Mar 2020 09:27 AM IST
सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला। 
  • सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 533.71 अंकों की बढ़त के बाद 38,677 के स्तर पर था। 
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,278.85 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Share Market today Opening today in green mark sensex above 38000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:22 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 533.71 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के बाद 38,677 के स्तर पर था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157.70 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के बाद 11,290.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कोरोनावायरस के डर के बावजूद वैश्विक बाजारों में रही तेजी की बदौलत घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 442.49 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के बाद 38,586.51 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 146.10 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 11,278.85 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में वेदांता लिमिटेड, एम एंड एम, यस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टीस, जी लिमिटेड और आईओसी के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

एसबीआई के शेयर में उछाल

सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक कार्ड्स ( SBI Cards ) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( IPO ) खुल गया। इस आईपीओ से कंपनी 9,000 से 10,000 करोड़ रुपये की रकम जुटा सकती है। यह साल 2020 का पहला आईपीओ है। सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन एसबीआई कार्ड्स का आईपीओ 35.35 फीसदी सब्सक्राइब हो गया। जबकि आईपीओ खुलने के कुछ ही घंटे बाद यानी दोपहर 1:45 बजे तक ही यह 18.38 फीसदी सब्सक्राइब हो गया था। इस दौरान 3.5 करोड़ शेयरों के लिए बिड प्राप्त हुई। आज एसबीआई का शेयर बढ़त पर यानी 293 के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 287.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 336.87 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के बाद 38,480.89 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के बाद 11,217.55 के स्तर पर था। 

सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 153.27 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 38,144.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 69 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के बाद 11,132.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 704.47 अंक यानी 1.84 फीसदी की बढ़त के बाद 39,001.76 के स्तर पर खुला था। जबकि निफ्टी 213.70 अंक यानी 1.91 फीसदी की बढ़त के बाद 11,415.45 के स्तर पर खुला था। कल भारत सरकार ने देश में कोरोनावायरस से दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की थी। इसमें से एक मरीज नई दिल्ली और दूसरा तेलंगाना से है। मरीजों पर करीब से नजर रखी जा रही है। दिल्ली और तेलंगाना में कोरोनावायरस का यह पहला मामला है। इसके बाद ही बाजार ने अपनी बढ़त गंवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed