{"_id":"5f2bd7a48ebc3e3cc10e9196","slug":"share-market-today-closed-on-a-positive-note-sensex-ended-higher-after-rbi-mpc-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौद्रिक नीति घोषणा के बाद बाजार में बहार, 362 अंक उछलकर 38000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मौद्रिक नीति घोषणा के बाद बाजार में बहार, 362 अंक उछलकर 38000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स
Thu, 06 Aug 2020 03:42 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 06 Aug 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था के समर्थन के लिए उदार रुख अपनाने की बात कहने के बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसके बाद शेयर बाजार में बढ़त देखी गई।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 362.12 अंक ऊपर 38025.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.89 फीसदी ऊपर 98.50 अंकों की तेजी के साथ 11200.15 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
RBI ने किए एलान
आज आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। इस साल जून में वार्षिक महंगाई दर मार्च के 5.84 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 6.09 फीसदी रह गई, जो केंद्रीय बैंक के मीडियम टर्म टारगेट से अधिक है। आरबीआई का टारगेट दो से छह फीसदी है। दास ने सिस्टम में अलावा 10,000 करोड़ रुपये डालने की घोषणा की। ये लिक्विडिटी नाबार्ड (NABARD) और नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे एनबीएफसी और रियल एस्टेट क्षेत्र को मौजूदा संकट से निकलने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, इंफोसिस, गेल, यूपीएल, बजाज फाइनेंस, जी लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोर्ट्स, श्री सीमेंट, एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, एल एंड टी, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सबी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, मेटल, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170.09 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 37833.42 के स्तर पर और निफ्टी 0.51 फीसदी यानी 56.40 अंकों की बढ़त के साथ 11158.05 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 12.52 बजे सेंसेक्स 445.39 अंक यानी 1.18 फीसदी ऊपर 38108.72 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 1.12 फीसदी यानी 124.85 अंकों की बढ़त के साथ 11226.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 24.58 अंक नीचे 37663.33 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.22 फीसदी ऊपर 24.85 अंकों की तेजी के साथ 11120.10 के स्तर पर बंद हुआ था।