फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market today closed on a negative note sensex down by 667 points

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, 667 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 11000 के नीचे

Mon, 03 Aug 2020 03:44 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Aug 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
share market today closed on a negative note sensex down by 667 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से कमजोरी के संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ 667.29 अंक नीचे 36939.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.57 फीसदी नीचे 173.60 अंकों की गिरावट के साथ 10899.85 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले चार कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट जारी है।

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुआ बाजार

  • देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशक चिंतित हैं। देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है।
  • विज्ञापन
  • तिमाही नतीजों के बीच शेयर आधारित गतिविधियां देखने को मिल रही हैं और यह रुख अभी जारी रहने की संभावना है। 
  • मांग कमजोर बने रहने से देश में जुलाई के दौरान विनिर्माण गतिविधियों में संकुचन कुछ और बढ़ा है। लंबे लॉकडाउन के बाद मांग कमजोर रहने से कारखानों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में तो कमी की ही है, लेकिन इसके साथ ही खरीद गतिविधियां भी कम हुई हैं। आईएचएस मार्किट के भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधकों का सूचकांक (पीएमआई) जुलाई में 46 अंक पर रहा। एक माह पहले जून में यह 47.2 पर था। भारतीय विनिर्माण क्षेत्र के मामले में यह लगातार चौथा माह रहा है जब इसमें कमी दर्ज की गई। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • आज रिलायंस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इसमें 59.45 अंक (2.88 फीसदी) की गिरावट आई और यह 2,007.65 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 2051.30 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 2067.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

डॉलर के मुकाबले रुपया 75 से नीचे फिसला
घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से सोमवार को अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे लुढ़ककर 75 से नीचे फिसल गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 74.88 से लेकर 75.03 रुपये के बीच घटबढ़ के बाद 75.01 रुपये प्रति डॉलर (अस्थाई) पर बंद हो गया। पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में यह 20 पैसे नीचे रहा। 


बंधन बैंक के शेयर में जोरदार गिरावट
बंधन बैंक के प्रमोटर 10,500 करोड़ रुपये का फंड जुटाने के लिए इसकी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहे हैं। बंधन बैंक के प्रमोटर अपने 20 फीसदी शेयर बेचेंगे। इसके तहत 33.74 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी। ओपन मार्केट में इन शेयरों की बिक्री के लिए 311 करोड़ रुपये की फ्लोर प्राइस रखी गई है। इस खबर के बाद बैंक के शेयर में जोरदार गिरावट आई। इसमें 36.30 अंक (10.52 फीसदी) की गिरावट आई और यह 308.80 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 320.85 के स्तर पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 345.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, एसबीआई, एल एंड टी, डॉक्टर रेड्डी और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी लाइफ, कोटक बैंक, ओएनजीसी, आईओसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस, गेल और जी लिमिटेड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सबी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, बैंक, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी औफ रियल्टी शामिल है।

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 231.55 अंक यानी 0.62 फीसदी नीचे 37375.34 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.57 फीसदी यानी 63.20 अंकों की गिरावट के साथ 11010.25 के स्तर पर खुला था।



पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 129.18 अंक नीचे 37606.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.26 फीसदी नीचे 28.70 अंकों की गिरावट के साथ 11073.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed