फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing sensex ended below 46000 nifty down by 50 points

Sensex Nifty Today: आज लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 46000 के नीचे सेंसेक्स, 50 अंक लुढ़का निफ्टी

Thu, 10 Dec 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 10 Dec 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing sensex ended below 46000 nifty down by 50 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

नकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 143.62 अंक नीचे 45959.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.38 फीसदी (50.80 अंक) की गिरावट के साथ 13478.30 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबारियों के मुताबिक ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते प्रमुख सूचकांकों में गिरावट हुई। 

विज्ञापन


कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?
मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीते सप्ताह 929 अंक चढ़ा था सेंसेक्स
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज नेस्ले इंडिया, आईटीसी, ब्रिटानिया, अडाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल,  श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, पीएसयू बैंक, बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।  

गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104.08 अंक (0.23 फीसदी) नीचे 45,999.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 40.60 अंकों की गिरावट (0.30 फीसदी) के साथ 13,488.50 के स्तर पर हुई थी। 


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 494.99 अंक ऊपर पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.02 फीसदी (136.15 अंक) की तेजी के साथ 13529.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed