{"_id":"5fd346be8ebc3e3b64145d43","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-sensex-ended-above-46000-nifty-up-by-35-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: फिर 46000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: फिर 46000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल
Fri, 11 Dec 2020 03:45 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 11 Dec 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में बढ़त आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 139.13 अंक ऊपर 46099.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.26 फीसदी (35.55 अंक) की तेजी के साथ 13513.85 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
बीते सप्ताह 929 अंक चढ़ा था सेंसेक्स
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ओएनजीसी, टाटा स्टील, गेल, कोल इंडिया और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, इचर मोटर्स, डिविस लैब, अडाणी पोर्ट्स और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा ऑटो और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, पीएसयू बैंक, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, और मीडिया शामिल हैं।
कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?
मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया। नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46 हजार के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ।
बढ़त पर खुला था बाजार
आज मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में रौनक लौटी। सेंसेक्स 163.27 अंक (0.36 फीसदी) ऊपर 46123.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 54.20 अंकों की बढ़त (0.40 फीसदी) के साथ 13532.50 के स्तर पर हुई थी।
गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई थी। सेंसेक्स 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 143.62 अंक नीचे 45959.88 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.38 फीसदी (50.80 अंक) की गिरावट के साथ 13478.30 के स्तर पर बंद हुआ था।