फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: sensex down by 110 points nifty below 13000

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में सुस्ती, 110 अंक गिरा सेंसेक्स, 13000 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 27 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: sensex down by 110 points nifty below 13000
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में सुस्ती आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 110.02 अंक नीचे 44149.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.31 फीसदी (40.65 अंक) की गिरावट के साथ 12946.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पूंजी बाजार में गुरुवार को सकल आधार पर 2,027.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा था। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, डिविस लैब और बजाज ऑटो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, श्री सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोडाफोन आइडिया ने डिजिटल उत्पादों के लिए की साझेदारी
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी डिजिटल उत्पादों और सेवाओं की पेशकश के लिए कई साझेदारियां की हैं, जिसके तहत ग्राहकों को विशेष लाभों की पेशकश की जाएगी। दूरसंचार कंपनी के इस कदम से डिजिटल जुड़ाव बढ़ाने के साथ ही आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। वीआईएल ने बताया कि दूरसंचार सेवाओं के साथ ही वह डिजिटल सेवाओं की पेशकश पर खासतौर से ध्यान दे रही है। इसके तहत कंपनी ने अपग्रेड, यूडेमी, पेडाजोजी, क्योर डॉट फिट, वनएमजी, एमफाइन, यूनीमार्ट और अन्य सेवाप्रदाताओं के साथ साझेदारी की है।

आज वोडाफोन आइडिया के शेयर में गिरावट आई। 10 के स्तर पर खुलने के बाद इसमें 1.51 फीसदी की गिरावट आई और यह 9.80 पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 280.45 अरब रुपये है।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, मीडिया, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं।  

मामूली गिरावट पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 18.30 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 44241.44 के स्तर पर खुला था। वहीं  निफ्टी की शुरुआत 2.10 अंकों की गिरावट (0.02 फीसदी) के साथ 12984.90 पर हुई थी। 


पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते शेयर बाजार में तेजी आई थी। सेंसेक्स 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 431.64 अंक ऊपर 44259.74 के स्तर पर बंद हुआ थी। वहीं निफ्टी 1.21 फीसदी (155.60 अंक) की बढ़त के साथ 13014 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed