फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: positive note for consecutive fourth day

Sensex Nifty Today: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लगातार चौथे दिन बाजार में तेजी, 162 अंक उछला सेंसेक्स

Wed, 21 Oct 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 21 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: positive note for consecutive fourth day
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

तेजी पर खुलने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवा दी थी। लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 162.94 अंक ऊपर 40707.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.34 फीसदी (40.85 अंक) की बढ़त के साथ 11937.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, हिंडाल्को, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ब्रिटानिया, टीसीएस, एसबीआई लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, आईटी, एफएमसीजी और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंजी बाजारों में व्यापक आधार पर सुधार
इस बीच बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा है कि महामारी के झटके के बाद पूंजी बाजारों में व्यापक आधार पर सुधार हुआ है। शेयर बाजारों तथा अर्थव्यवस्था के बीच 'किसी तरह का तालमेल' नहीं होने की आलोचनाओं के बीच सेबी प्रमुख का यह बयान आया है। त्यागी ने बुधवार को कहा कि इसमें कुछ सकारात्मक पहलू भी हैं, और बाजार में सुधार व्यापक है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बड़े शेयरों (लार्ज कैप) में ही सुधार नहीं हुआ है, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर भी सुधरे हैं।

पहली छमाही में खुले 63 लाख नए डीमैट खाते
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान 63 लाख नए डीमैट खाते खोले गए। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 27.4 लाख रहा था। इस तरह डीमैट खातों की संख्या में 130 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं इस अवधि में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से 11 अरब डॉलर का निवेश किया है। वहीं अन्य उभरते बाजारों में एफपीआई का निवेश नकारात्मक रहा है।  


बढ़त पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 290.66 अंक (0.72 फीसदी) ऊपर 40835.03 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 61.75 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,958.55 पर हुई थी।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 112.77 अंक ऊपर 40544.37 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.20 फीसदी (23.75 अंक) की बढ़त के साथ 11896.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed