फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing on negative note after four consecutive days

Sensex Nifty Today: चार कारोबारी सत्रों के बाद गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 40500 के ऊपर

Thu, 22 Oct 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 22 Oct 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing on negative note after four consecutive days
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 148.82 अंक नीचे 40558.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.35 फीसदी (41.20 अंक) की गिरावट के साथ 11896.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को वैश्विक बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 97.97 अंक नीचे 28,210.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 12.47 अंकों की गिरावट के साथ 11,665.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 फीसद की फिसलकर 3,435.56 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, आईओसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी मीडिया, मेटल और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, ऑटो, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, फार्मा और पीएसयू बैंक शामिल हैं।  


गिरावट पर खुला था बाजार
आज सेंसेक्स 181.73 अंक (0.45 फीसदी) नीचे 40525.58 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 50.10 अंक (0.42 फीसदी) नीचे 11,887.55 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 162.94 अंक ऊपर 40707.31 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.34 फीसदी (40.85 अंक) की बढ़त के साथ 11937.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed