फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark sensex settled at record high sensex above 49000

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: नए शिखर पर सेंसेक्स, दो महीनों में 7000 अंक हुआ मजबूत

Mon, 11 Jan 2021 03:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 11 Jan 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark sensex settled at record high sensex above 49000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

चौतरफा तेजी के चलते आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ने एक बार फिर इतिहास रचा और 49000 का आंकड़ा पार किया। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ 486.81 अंक ऊपर 49269.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.50 अंक (0.96 फीसदी) की तेजी के साथ 14484.75 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


नौ नवंबर से अब तक, यानी दो महीनों में सेंसेक्स 16.5 अंक मजबूत हुआ है। इस दौरान इसमें 7000 अंकों की तेजी आई। ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और एल एंड टी के शेयर में 40 फीसदी की तेजी आई। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह 913 अंक मजबूत हुआ था सेंसेक्स
सकारात्मक वैश्विक रुझानों और भारी एफपीआई आवक के चलते आज दिनभर तेजी का सिलसिला जारी रहा और बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 196 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 913.53 अंक यानी 1.90 फीसदी मजूत हुआ जबकि निफ्टी में 328.75 अंक यानी 2.34 फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • 11 जनवरी यानी आज बीएसई का सेंसेक्स 49269.32 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज और ऑटो शामिल हैं।

इसलिए बढ़त पर बंद हुआ बाजार

  • देश की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस यानी टीसीएस के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार पहली बार 49 हजार के पार खुला। टीसीएस के मुनाफे में वर्ष 2020 की अंतिम तिमाही में 7.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और कंपनी का शेयर एक फीसदी के ऊपर कारोबार कर रहा है। 
  • जनवरी में अब तक विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 4,819 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि प्रोविजनल आंकड़ों में यह 9,264 करोड़ रुपये है। शुक्रवार को 6000 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया। दिसंबर में कुल 62000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। 
  • अमेरिका में नए राहत पैकेज के एलान की खबर से शुक्रवार को वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोप्सी 3.97 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। हांगकांग का हेंगसेंग 1.20 फीसदी, जापान का निक्केई इंडेक्स 2.36 फीसदी, अमेरिका का नैस्डैक इंडेक्स 1.03 फीसदी और S&P 500 इंडेक्स 0.55 फीसदी ऊपर बंद हुए। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में गिरावट दर्ज की गई थी। इसके अलावा यूरोप के शेयर बाजारों में भी बढ़त दर्ज की गई थी।


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभवित होगा बाजार
विश्लेषकों ने अनुमान जताया है कि घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह मुद्रास्फीति और अन्य आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम के अलावा वैश्विक रुख से तय होगी। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख, कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों और आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह लगभग हर दिन नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। पिछले कुछ सप्ताह से बाजार में तेजी की यही प्रवृत्ति रही है। इस सप्ताह इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड जैसी कंपनियों के तिमाही परिणाम जारी होने हैं।

पिछले सप्ताह सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में तेजी
पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,37,396.66 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को हुआ। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल), इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय एयरटेल भी मुनाफे में रहीं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।

सर्वकालीन उच्च स्तर पर खुला था सेंसेक्स 
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने सर्वकालीन उच्च स्तर को छुआ। सेंसेक्स 329.33 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर 49,111.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 83.90 अंक (0.58 फीसदी) ऊपर 14,431.20 के स्तर पर खुला था। 



शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार को मजबूती मिली थी। सेंसेक्स 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 689.19 अंक ऊपर 48782.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 209.90 अंक (1.48 फीसदी) की तेजी के साथ 14347.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed