फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 598 points

कमजोर वैश्विक संकेतों से 598 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Thu, 04 Mar 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 04 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 598 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के चलते आज घरेलू बाजार में भी दबाव रहा। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 164.85 अंक यानी 1.08 फीसदी नीचे 15080.75 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 2,344.66 अंक यानी 4.77 फीसदी और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली
बुधवार को नैस्डैक इंडेक्स 2.70 फीसदी नीचे 12,997 पर बंद हुआ। डाउ जोंस और S&P 500 इंडेक्स में 1.39 फीसदी की गिरावट आई। जापान का निक्केई इंडेक्स 517 अंक नीचे 29,042 पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 816 अंकों की गिरावट के साथ 29,064 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट, कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 1.74 फीसदी की गिरावट है।
विज्ञापन


नौ महीनों में 22 फीसदी बढ़ा FDI
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल से दिसंबर 2020 के दौरान 67.54 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का आवक रहा। गत वर्ष के इन्हीं महीनों की तुलना में 22 फीसदी अधिक एफडीआई आवक दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2020-21 के पहले नौ महीनों में एफडीआई इक्विटी की इन्फ्लो 40 फीसदी बढ़कर 51.47 अरब डॉलर रहा। जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 36.77 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स, श्री सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक और मेटल शामिल हैं।

गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 744.85 अंक (1.45 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,699.80 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 218.85 अंक यानी 1.44 फीसदी नीचे 15,026.75 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1147.76 अंक यानी 2.28 फीसदी की तेजी के साथ 51444.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 326.50 अंक यानी 2.19 फीसदी ऊपर 15245.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed