फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 440 points

शेयर बाजार: 440 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे

Fri, 05 Mar 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Mar 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 440 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक शेयर बाजारों में आई गिरावट से आज घरेलू बाजार में भी दबाव रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 440.76 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 50405.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.65 अंक यानी 0.95 फीसदी नीचे 14938.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली
अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने के चलते निक्केई इंडेक्स 1.52 फीसदी नीचे 28,489 पर कारोबार कर रहा है। जापान की करेंसी येन आठ महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 341 अंकों की गिरावट के साथ 28,895 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और ऑस्ट्रेलिया ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी एक-एक फीसदी की गिरावट है। नैस्डैक इंडेक्स 2.11 फीसदी नीचे 12,723 अंकों पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ओएनजीसी, गेल, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, विप्रो, इंडसइंड बैंक, यूपीएल और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, रियल्टी, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, फार्मा, ऑटो, प्राइवेट बैंक और मेटल शामिल हैं।

गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400.18 अंक (0.79 फीसदी) की गिरावट के साथ 50445.90 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 108.30 अंक यानी 0.72 फीसदी नीचे 14972.50 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 164.85 अंक यानी 1.08 फीसदी नीचे 15080.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed