फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex up by 1147 points

1147 अंक चढ़कर 51444 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 15200 के पार

Wed, 03 Mar 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 03 Mar 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended higher sensex up by 1147 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सूचकांकों को वित्तीय शेयरों की मजबूती से बल मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1147.76 अंक यानी 2.28 फीसदी की तेजी के साथ 51444.65 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 326.50 अंक यानी 2.19 फीसदी ऊपर 15245.60 के स्तर पर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सकारात्मक दायरे में पहुंचने से निवेशकों की धारणा बेहतर बनी हुई है। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, बजाज ऑटो, एम एंड एम और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में जेरदार तेजी
भारत में पांच साल में पहली स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई। इस दौरान विभिन्न दूरसंचार कंपनियों ने 77,814.80 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने दो दिन की नीलामी में 50 फीसदी से अधिक स्पेक्ट्रम 57,123 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद आज रिलायंस के शेयर में तेजी देखी गई। 2,121.05 के स्तर पर खुलेने के बाद यह 101.10 अंक (4.80 फीसदी) ऊपर 2,207.10 के स्तर पर बंद हुआ।

यस बैंक के शेयरधारकों ने दी 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी
यस बैंक के शेयरधारकों ने बैंक को 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। बैंक ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया कि करीब 98.78 फीसदी वोट इक्विटी शेयर या दूसरे सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के पक्ष में दिया गया है। इससे पहले 22 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बैंक ने कहा था कि वह 10,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। 

फरवरी में एक साल की सबसे तेज गति से बढ़ा सेवा क्षेत्र
भारत में सेवा संबंधी गतिविधियों में फरवरी महीने में एक साल की सबसे तेज गति की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि इस दौरान रोजगार में गिरावट जारी रही ओर कंपनियों के कुल व्यय में सबसे तेज गति से कमी आई। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह कहा गया। भारत सेवा व्यवसाय गतिविधि सूचकांक जनवरी के 52.8 से बढ़कर फरवरी में 55.3 पर पहुंच गया। इससे बेहतर होती मांग और अनुकूल होती बाजार परिस्थितियों के बीच पिछले एक साल के दौरान उत्पादन में सबसे तेज गति से वृद्धि के संकेत मिलते हैं।

शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,19,920.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,786 अंक या 3.46 फीसदी नीचे आया। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 453.06 अंक (0.90 फीसदी) की तेजी के साथ 50,749.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 141.00 अंक यानी 0.95 फीसदी ऊपर 15,060.10 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 50296.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 157.55 अंक यानी 1.07 फीसदी ऊपर 14919.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed