{"_id":"5fe1c81b54440f794c71b4e5","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-at-green-mark-sensex-ended-above-46000","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Nifty Today: सेंसेक्स ने फिर छुआ 46000 का स्तर, निफ्टी भी हरे निशान पर हुआ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Nifty Today: सेंसेक्स ने फिर छुआ 46000 का स्तर, निफ्टी भी हरे निशान पर हुआ बंद
Tue, 22 Dec 2020 03:49 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 22 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 452.73 अंक ऊपर 46006.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.03 फीसदी (137.90 अंक) की बढ़त के साथ 13,466.30 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक 861.68 अंक यानी 1.86 फीसदी मजबूत हुआ था। पिछले कारोबारी दिन निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी थी। इसलिए सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हुए थे। हालांकि वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था, लेकिन विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो और मेटल शामिल हैं।
इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
घरेलू शेयर बाजार में किसी बड़ी गतिविधियों के अभाव में इस सप्ताह वैश्विक घटनाक्रम खासकर अमेरिका में वित्तीय प्रोत्साहन और कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों से बाजार को दिशा मिलेगी। विश्लेषकों के अनुसार अवकाश के कारण कम कारोबार दिवस वाले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है। क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार और वित्तीय बाजार शुक्रवार को बंद रहेंगे। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश प्रतिरूप पर भी निवेशकों की नजर होगी। बाजार में तेजी का एक प्रमुख कारण एफपीआई का निवेश रहा है।
हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 166.03 अंक (0.36 फीसदी) की तेजी के साथ 45719.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.38 फीसदी (51.10 अंक) ऊपर 13379.50 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार धड़ाम हुआ था। वैश्विक स्तर पर कुछ देशों में लॉकडाउन और कोरोना के मामले बढ़ने से भी बाजार पर असर दिखा था और गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 3.00 फीसदी की गिरावट के साथ 1406.73 अंक नीचे 45553.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 3.14 फीसदी (432.15 अंक) की गिरावट के साथ 13328.40 के स्तर पर बंद हुआ था।