फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market: Sensex closes 800 plus points lower Nifty above 24000 Know all about it

Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसक्स 800 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

Fri, 09 May 2025 03:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 09 May 2025 03:44 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 880.34 अंक गिरकर 79,454.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 265.80 अंक गिरकर 24,008 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market: Sensex closes 800 plus points lower Nifty above 24000 Know all about it
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को एक फीसदी से अधिक की गिरावट आई। पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 880.34 अंक या 1.10 फीसदी गिरकर 79,454.47 पर बंद हुआ। इसे काफी हद तक सीमित कारोबार माना जा रहा है। ऐसे ही एनएसई निफ्टी 265.80 अंक या 1.10 फीसदी गिरकर 24,008 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


दरअसल, भारत ने गुरुवार रात को जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के पाकिस्तान के नापाक इरादों पर पानी फेर दिया था। पाकिस्तान ने भारत के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में 15 स्थानों पर इसी तरह के प्रयास किए, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों ने नाकाम कर दिया। इससे पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे। 
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में हुई थी गिरावट
इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से व्यापक संघर्ष की आशंकाओं के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए शुरुआती कारोबार में 424.65 अंक गिरकर 79,910.16 पर आ गया था। एनएसई निफ्टी 144.75 अंक गिरकर 24,129.05 पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स फर्मों में आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी नुकसान में रहे। टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक और एशियन पेंट्स फायदे में रहे। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,007.96 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स नीचे बंद हुआ, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग हरे निशान पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed