फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today 14 may 2021 closing Indian benchmark ended flat

शेयर बाजार: शुक्रवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली उछाल, लेकिन निफ्टी में गिरावट

Fri, 14 May 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 48732.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14677.80 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today 14 may 2021 closing Indian benchmark ended flat
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 41.75 अंक यानी 0.09 फीसदी ऊपर 48732.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 14677.80 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 424.11 यानी 0.86 फीसदी मजबूत हुआ। 13 मई 2021 को पूरे देश में ईद-उल-फितर के पर्व के लिए घरेलू शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स, यूपीएल, आईटीसी, नेस्ले इंडिया और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, कोल इंडिया, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी के अतिरिक्स सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें पीएसयू बैंक, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, आईटी, मेटल, फार्मा, बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी तिमाही में 31.75 करोड़ रुपये रहा बीएसई का शुद्ध लाभ
देश का प्रमुख शेयर बाजार बीएसई का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 31.75 करोड़ रुपये रहा। बीएसई ने एक बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में उसे 1.91 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। शेयर बाजार की परिचालन आय मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 27 फीसदी बढ़कर 152.18 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-20 की इसी तिमाही में 119.56 करोड़ रुपये थी।

बीएसई के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दो रुपये इक्विटी शेयर पर 21 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। पूरे वित्त वर्ष 2020-21 (जनवरी-मार्च) में बीएसई का शुद्ध लाभ 17 फीसदी बढ़कर 141.70 करोड़ रुपये रहा जो जो एक साल पहले 2019-20 में 120.61 करोड़ रुपये था। शेयर बाजार की परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 11 फीसदी बढ़कर 501.37 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 में 450.51 करोड़ रुपये थी।

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.27 अंक (0.00 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 48692.07 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) ऊपर 14710.20 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 471.01 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 48690.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 154.25 अंक यानी 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 14696.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed